फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harshvardhan Rane Upcoming Film Deewaniyat Sonam Bajwa Selected As Lead Actress

Harshvardhan Rane: 'सनम तेरी कसम' के बाद अब इस फिल्म पर जुटे हर्षवर्धन, मिला पंजाबी एक्ट्रेस का साथ

Wed, 12 Mar 2025 02:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Mar 2025 02:37 PM IST
सार

हाल ही में हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘दीवानियत’ का एक मोशन टीजर रिलीज हुआ है। इसके जरिए फिल्म की हीरोइन की घाेषणा भी की गई है। कौन है फिल्म की हीरोइन जानिए? 

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Upcoming Film Deewaniyat Sonam Bajwa Selected As Lead Actress
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम-@harshvardhanrane

विस्तार

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म ‘दीवानियत’ की घोषणा भी की गई थी। यह भी एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। अब तक इस फिल्म की हीरोइन का पता नहीं था। लेकिन हाल ही में मेकर्स ने बताया है कि फिल्म की हीरोइन कौन होगी? हर्षवर्धन राणे के साथ कौन सी एक्ट्रेस रोमांस करती हुई नजर आएंगी, जानिए? 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: आप भी तो नहीं दे रहे बच्चों को पैरेंटल ट्रॉमा, हर्षवर्धन का आंखें खोल देने वाला इंटरव्यू
विज्ञापन

पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री हैं हर्षवर्धन की हीरोइन
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘दीवानियत’ में पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा को लिया गया है। फिल्म को मिलाप जवेरी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म प्यार की एक अलग और अनोखी कहानी को दिखाएगी। फिल्म के प्रोड्यूस अमूल मोहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: क्या ओमंग कुमार के साथ फिल्म कर रहे हैं हर्षवर्धन राणे, हाथ में स्क्रिप्ट थामे दिखे अभिनेता

सोनम बाजवा ने भी साझा की पोस्ट 
फिल्म ‘दीवानियत’ को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट सोनम बाजवा ने भी साझा की है। इस पोस्ट में फिल्म का मोशन टीजर ही अभिनेत्री ने शेयर किया है। इस मोशन टीजर में सोनम बाजवा की आवाज में एक डायलॉग भी सुनाई देता है, जिसमें वह कह रही हैं, ‘तेरा प्यार, प्यार नहीं तेरी जिद्द है, जिसे तू पार कर रहा है, वो हर हद की हद है…।’ इससे अंदाज लग रहा है कि फिल्म बाकी लव स्टोरी से हटकर होने वाली है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)


कब रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म ‘दीवानियत’ की शूटिंग इस साल यानी 2025 में शुरू होगी। साथ ही साल के आखिरी में जाकर यह फिल्म रिलीज भी हो सकती है। फिल्म को लेकर हर्षवर्धन राणे के फैंस काफी उत्साहित हैं, वह फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के बाद उन्हें एक और लव स्टाेरी वाली फिल्म में देखना चाहते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed