Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का एलान, जानें कब रिलीज होगी जुनून भरी ये प्रेम कहानी
सनम तेरी कसम फेम हर्षवर्धन राणे अब एक और प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। अपनी आगामी फिल्म का एलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तो नहीं बताई है लेकिन उन्होंने ये जरूर लिखा है कि फिल्म इस साल ही सिनेमाघरों में आने वाली है। अभिनेता ने पोस्ट पर लिखा- दीवानियत फिल्म कहानी है, प्यार और हार्टब्रेक की ये कहानी साल 2025 में सिनेमाघरों में आने वाली है।
हर्षवर्धन राणे की आइकॉनिक लव स्टोरी 'सनम तेरी कसम' को बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज किया गया है। फिल्म का कलेक्शन इन दिनों बहुत ही शानदार चल रहा है। इसने नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया है। सनम तेरी कसम को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और फिल्म ने अब तक 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, इस फिल्म को देखने के बाद फैंस में हर्षवर्धन राणे को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता थी, जिसका इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। फिल्म को मुश्ताक शेख ने लिखा है। इस फिल्म का निर्माण द साबरमती रिपोर्ट के निर्माता कर रहे हैं।
अभिनेत्री को लेकर भी कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। उनके साथ इस फिल्म में और कौन से सितारे नजर आने वाले हैं, इस बारे में फिलहाल अभिनेता और मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।