फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harsh Varrdhan Kapoor shares anti-cracker message, users shared the image of Anil Kapoor bursting firecrackers

Social Media: हर्षवर्धन कपूर ने दिया पटाखे न फोड़ने का संदेश, तो यूजर्स ने अनिल कपूर की फोटो शेयर कर किया ट्रोल

Fri, 05 Nov 2021 01:13 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 05 Nov 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Harsh Varrdhan Kapoor shares anti-cracker message, users shared the image of Anil Kapoor bursting firecrackers
पटाखे फोड़ते हुए अनिल कपूर अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सिलेब्स दिवाली में पटाखे न फोड़ने का संदेश देते नजर आते हैं। ऐसा ही संदेश अमिल कपूर के बेटे एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने ट्वीट के माध्यम से दिया। उन्होंने पटाखों की आवाज से डरे सहमें अपने पालतू जानवरों और एनवायरमेंट की रक्षा के लिए लोगों को पटाखें न फोड़ने की सलाह दी है। लेकिन यूजर्स को उनका ये संदेश रास नहीं आ रहा और वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। 

विज्ञापन


द्वीट करते हुए हर्षवर्धन कपूर ने लिखा 'लोग हर जगह पटाखे फोड़ रहे हैं, मेरे पालतू जानवर डर गए हैं। यह घर पर सभी के लिए असहज है और तो और परियावरण के लिए भी हानिकारक है.. मैं इन कारणों से सांस्कृतिक रुप से कभी बंधा नहीं रहा.. कभी-कभी सामान्य ज्ञान जानने की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल्स के निशाने पर हर्षवर्धन
हर्षवर्धन के ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों को उनकी ये बात पसंद नहीं आई। दरअसल, इसके पीछे का कारण अनिल कपूर हैं। एक यूजर ने उनकी फैमली फोटो को शेयर किया जिसमें अनिल कपूर पटाखे जलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, '2016 दिवाली: क्या आप सोनम के बायीं ओर हैं? अपने पापा को पटाखे फोड़ने से नहीं रोका? या आपका सामान्य ज्ञान अभी ही सामने आया है?'

ट्वीट कर दिया डिलीट
हर्षवर्धन के लगातार ट्रोल होने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। दरअसल, उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि यूजर्स उनकी पूरानी तस्वीरों को निकालकर उन्हें ट्रोल करने लगेंगे। यहां तक की हर्षवर्धन सुबह से ही ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed