{"_id":"68dd2032b58620ef110c2021","slug":"harrdy-sandhu-perform-at-opening-ceremony-of-yuvraj-singh-inaugural-cricket-league-in-canada-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harrdy Sandhu: युवराज सिंह के क्रिकेट लीग में रंग जमाएंगे हार्डी संधू, कनाडा सुपर 60 लीग में देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harrdy Sandhu: युवराज सिंह के क्रिकेट लीग में रंग जमाएंगे हार्डी संधू, कनाडा सुपर 60 लीग में देंगे प्रस्तुति
Wed, 01 Oct 2025 06:06 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:06 PM IST
सार
Yuvraj Singh Cricket League Canada: पंजाबी गायक और अभिनेता हार्डी संधू कनाडा में युवराज सिंह की पहली क्रिकेट लीग, कनाडा सुपर 60, के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
युवराज सिंह और हार्डी संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम@yuvisofficial, harrdysandhu
विस्तार
पंजाबी गायक और अभिनेता हार्डी संधू क्रिकेटर युवराज सिंग के लिए कनाडा में प्रस्तुति देंगे। यह लीग 8 से 13 अक्टूबर 2025 तक वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
हार्डी संधू का बयान
ANI के अनुसार, हार्डी संधू ने कहा, 'क्रिकेट मेरा पहला प्यार है। भले ही मैं संगीत में आ गया, लेकिन मेरा दिल हमेशा क्रिकेट के साथ है। इस लीग में प्रदर्शन करना मेरे लिए खास है। युवराज सिंह का क्रिकेट में नया ट्रायल काफी प्रेरणादायक है। मुझे इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर गर्व है।'

हार्डी संधू के बारे में
हार्डी संधू पहले एक क्रिकेटर थे। उन्होंने पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी और अंडर-19 भारतीय टीम में खेला। चोट की वजह से उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने गायन शुरू किया और 'सोच', 'नाह', 'बिजली बिजली' जैसे सुपरहिट गाने दिए। उन्होंने फिल्म '83' में मदन लाल का किरदार निभाकर अभिनय में भी कदम रखा।

युवराज सिंह का करियर
युवराज सिंह ने 2000 से 2019 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने 304 वनडे, 58 टी-20 और 40 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 11,778 रन बनाए और 148 विकेट लिए। वह 2002 चैंपियंस ट्रॉफी, 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में थे। उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी हराया। अब वह कनाडा की क्रिकेट लीग में खेलकर अपनी छाप छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna: 'जब विवाद मिट जाते थे..', ट्विंकल खन्ना ने आलिया और वरुण के साथ ट्विनिंग के दिनों को किया याद