फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hariharan birthday: hari Hariharan, who has won the National Award twice with his magical voice, has also been honored with Padma Shri

Hariharan Birthday: अपनी जादुई आवाज से दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं हरिहरन, पद्मश्री से भी हो चुके हैं सम्मानित

Sun, 03 Apr 2022 09:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Apr 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
अपनी आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाले सिंगर हरिहरन का जन्म तीन अप्रैल 1955 को एक तमिल परिवार में हुआ था। कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि हरिहरन ने बहुत ही कम उम्र में संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।
loader
hariharan birthday: hari Hariharan, who has won the National Award twice with his magical voice, has also been honored with Padma Shri
हरिहरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाले सिंगर हरिहरन का जन्म तीन अप्रैल 1955 को एक तमिल परिवार में हुआ था। कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि हरिहरन ने बहुत ही कम उम्र में संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि इस दौरान वह 13 घंटे रियाज किया करते थे। अपने करियर में उन्होंने 10 भाषाओं में 15 हजार से अधिक गाने गाए हैं। हरिहरन ने तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी फिल्मों के गानों के लिए अपनी आवाज दी है।

पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित

बेहतरीन आवाज के धनी हरिहरन को उनके गानों के लिए कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। साल 2004 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है। टी-सीरीज़ के लिए हरिहरन की आवाज में रिकॉर्ड की गई हनुमान चालीसा यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भक्ति गीत है। इस गीत पर अब तक 2.3 बिलियन व्यूज आ चुके हैं। यह दुनिया का पहला भक्ति गीत है जिसे इतनी बार देखा गया है।

हरिहरन
हरिहरन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1992 में एआर रहमान ने दिया मौका

हरिहरन ने तमिल फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में की थी। उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने मणिरत्नम की फिल्म रोजा में मौका दिया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने 'थमिजा थमिजा' गाना गाया था। 'उइरे उइरे' गाने के लिए उन्हें साल 1995 में तमिलनाडु सरकार की तरफ से सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार भी मिल चुका है। हरिहरन ने एआर रहमान के लिए कई फिल्मों में गाना गाया है। इनमें फिल्म मुथु, मिनसारा कानावु, जींस, इंडियन, मुधलवन, ताल, रंगीला, इंदिरा, इरुवर जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 1998 में उन्हें हिंदी फिल्म बॉर्डर के गाने 'मेरे दुश्मन मेरे भाई' के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद साल 2009 में उन्हें फिल्म जोगवा के मराठी गीत 'जीव रंगला' के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस गाने को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अजय अतुल ने कंपोज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed