दिल्ली की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया, जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने का एलान किया। यही नहीं राघव ने अपने साथ छह अन्य आप सांसदों के भी नाम बताए, जो बीजेपी में शामिल होंगे। इनमें एक नाम अभिनेत्री गीता बसरा के पति व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी है। जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरभजन सिंह? संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी व अभिनेत्री गीता बसरा से आगे हैं या पीछे?
2 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3
हरभजन की नेट वर्थ
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा वक्त में हरभजन सिंह की कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपए के आसपास है। उनकी आय के श्रोत क्रिकेट कमेंट्री, आईपीएल में कमेंट्री, विज्ञापन और बीसीसीआई से आने वाली पेंशन भी है। वहीं राज्यसभा सांसद के तौर पर भी उन्हें वेतन और भत्ते मिलते हैं। इसके अलावा हरभजन ने कई प्रॉपर्टी और बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है।
हालांकि, एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में राज्यसभा में दिए अपने हलफनामे में हरभजन सिंह ने बताया कि उनके पास कुल 81 करोड़ 80 लाख 10 हजार 986 रुपए की संपत्ति है।
3 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3
चंडीगढ़ में 28 करोड़ रुपए का है बंगला
राज्यसभा के लिए नामांकन देते वक्त हरभजन ने जो हलफनामा दिया उसके अनुसार, भज्जी के पास देश के अलग-अलह शहरों में संपत्ती है। उनके पास मुंबई के सांता क्रूज, चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, अहमदाबाद और आंध्रप्रदेश के नालगंडा जिले में अचल संपत्तियां हैं। इनकी कुल कीमत 59 करोड़ रुपये है। जबकि चंडीगढ़ में मौजूद हरभजन सिंह के घर की कीमत 28 करोड़ रुपये है।
4 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3
महंगी घड़ियों और लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन
इसके अलावा उनके पास मंहगी घड़ी, सोना, हीरा, और एलआईसी पॉलिसि भी है, जिनकी कीमत भी लाखों में हैं। साथ ही उनके नाम चार गाड़ियां हैं। बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में हरभजन सिंह ने 1 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। जबकि उनके खातों में 14 करोड़ से अधिक रकम है। भज्जी के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनमें मर्सिडीज जीएलएस 350, बीएमडब्ल्यू एक्स6 और एक कस्टमाइज्ड हमर एच2 शामिल हैं।
5 of 6
गीता बसरा और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी से अमीर हैं भज्जी
संपत्ति के मामले में हरभजन अपनी पत्नी गीता बसरा से अमीर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीता बसरा की कुल नेट वर्थ 30 करोड़ रुपए के आस पास है। उनकी कमाई के प्रमुख जरियों में हिंदी-पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग, मॉडलिंग विज्ञापन और यूट्यूब चैनल से कमाई व निवेश शामिल हैं। कई मामलों में उन्होंने पति हरभजन के साथ ही निवेश किया है।