फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun Birthday: Tollywood Stylish Star Best Performances Arya Vedam Satyamurthy Race Gurram

Happy Birthday Allu Arjun: स्टाइलिश सुपरस्टार की सात बेहतरीन फिल्में, एक्शन के साथ कॉमेडी से जीता दिल

Wed, 08 Apr 2020 02:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 08 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Birthday: Tollywood Stylish Star Best Performances Arya Vedam Satyamurthy Race Gurram
अल्लू अर्जुन जन्मदिन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक शानदार डांसर भी है। अल्लू अर्जुन के फैंस सिर्फ साउथ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेहतरीन फिल्में।

विज्ञापन


आर्या (2004)
तेलुगू सिनेमा में साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म आर्या ने धूम मचा दी थी। वहीं फिल्म की हिंदी डबिंग नार्थ इंडिया के दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी। फिल्म का निर्देश सुकुमार ने किया था। फिल्म में अल्लू की एक्टिंग के साथ ही साथ डांस की भी जमकर तारीफ हुई थी।

विज्ञापन

Allu Arjun Birthday: Tollywood Stylish Star Best Performances Arya Vedam Satyamurthy Race Gurram
अल्लू अर्जुन

वेदम (2010)
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म वेदम में अल्लू अर्जुन ने केबल राजू का किरदार निभाया था। फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में दर्शकों को अल्लू अर्जुन ने अपने बेहतरीन अभिनय से रुला दिया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ ही अनुष्का शेट्टी और मनोज वाजपेयी भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन कृष ने किया था। फिल्म कई सामाजिक समस्याओं पर चोट करती है।

रुद्रमादेवी (2015)
साल 2015 में फिल्म रुद्रमादेवी रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने अपने जोरदार अभिनय से सभी का दिल जीता था तो वहीं कुछ देर के लिए फिल्म में नजर आए अल्लू अर्जुन ने अपने दमदार डायलॉग्स से सभी को कायल कर दिया था। फिल्म में अल्लू ने गोना गाना रेड्डी का किरदार निभाया था।

जुलायी (2012)
निर्देशक त्रिविक्रम के साथ पहली बार अल्लू अर्जुन फिल्म जुलायी में नजर आए थे। फिल्म एक बैंक रॉबरी के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में एक्शन के साथ ही साथ कॉमेडी का डोज भी देखने को मिला था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीनिवास राव, सोनू सूद, राजेंद्र प्रसाद, ब्रह्मानंदम और इलियान डिक्रूज नजर आए थे।

Allu Arjun Birthday: Tollywood Stylish Star Best Performances Arya Vedam Satyamurthy Race Gurram
Allu Arjun

सन ऑफ सत्यमूर्ति (2015)
2015 में रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में अल्लू अर्जुन की जोड़ी सामन्था अक्किनेनी के साथ बनी थी। फिल्म में अल्लू और सामन्था के साथ श्री विषु, नित्या मेनन, स्नेहा और उपेंद्र भी नजर आए थे। फिल्म के डायलॉग्स और गानों ने न सिर्फ तेलुगू बल्कि मलयालम सिनेमा दर्शकों का भी दिल जीता था। फिल्म ने करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सराइनोडु
साल 2016 में फिल्म सराइनोडु रिलीज हुई थी। फिल्म सराइनोडु ने अल्लू अर्जुन ने बनी का किरदार निभाया था। फिल्म में अल्लू की जोड़ी रकुल प्रीत सिंह के साथ बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में एक बार फिर जोरदार एक्शन के साथ अल्लू ने अपने रोमांटिक और कॉमेडी  वाले अंदाज से सबका दिल जीत लिया था।

रेस गुर्रम (2014)
साल 2014 में फिल्म रेस गुर्रम रिलीज हुई थी। रेस गुर्रम में अल्लू अर्जुन की जोड़ी श्रुति हासन के साथ बनी थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के डांस मूव्स और एक्शन सीन्स दर्शकों को काफी पसंद आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed