Hanuman: सीएम योगी से मिले 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा और अभिनेता तेजा सज्जा, तस्वीर साझा कर जताया आभार
अभिनेता तेजा सज्जा और प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विस्तार
साउथ अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। निर्देशक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म वैश्विक स्तर पर धूम मचा चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद 'हनुमान' की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा ने अपनी मुलाकात से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फ्रेम में तेजा सज्जा भी थे।
सीएम योगी के आभारी हुए प्रशांत वर्मा
'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा और अभिनेता तेजा सज्जा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए प्रशांत ने लिखा, 'आपसे मिलना वास्तव में सम्मान की बात थी सीएम योगी आदित्यनाथ सर। हनुमान बनाने में हमारे प्रयासों के लिए आपका प्रोत्साहन और मान्यता वास्तव में प्रेरणादायक है। एक ऐसे नेता को देखकर विनम्र महसूस हुआ, जो परंपरा और नवीनता के सहयोग को महत्व देते हैं। सिनेमा में समर्थन के लिए और हमें नई जमीन तोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए आभारी हूं।'
It was truly an honour to meet you sir @myogiadityanath 🙏
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) January 24, 2024
Your encouragement and recognition for our efforts in making #HanuMan is truly inspiring 🫡
Humbled to see a Leader who values the fusion of tradition and innovation in cinema, Grateful for the support and for… pic.twitter.com/rY3C215xUm
CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: फिल्म का दूसरा गाना 'जीना हराम' रिलीज, विद्युत के साथ थिरकती दिखीं नोरा फतेही
फिल्म की कुल कमाई
'हनुमान' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 4.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली और दूसरे दिन दोगुनी कमाई यानी 8.05 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, अभी भी गिनती जारी है। 'हनुमान' का घरेलू कलेक्शन लगभग 147.21 करोड़ रुपये है।
Fighter Public Review: 'फाइटर' देखकर खुशी से उछले दर्शक, बोले- कहानी, एक्शन और क्लाइमेक्स सबकुछ धमाल
'हनुमान' में इन सितारों का धमाल
'हनुमान' पौराणिक तत्वों से भरपूर एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है। जहां तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई है, वहीं विनय राय ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और राज दीपक शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Fighter Screening: 'फाइटर' की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, अनुपम खेर से लेकर आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई रौनक