फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehta Pens Emotional Note as his Father Passes Away Celebrities Pay Condolences

अवसान: हंसल मेहता के पिता का निधन, निर्देशक ने भावुक पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Wed, 02 Jun 2021 10:50 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 02 Jun 2021 10:50 AM IST
सार

फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन
Hansal Mehta Pens Emotional Note as his Father Passes Away Celebrities Pay Condolences
हंसल मेहता और उनके पिता दीपक सुबोध मेहता - फोटो : फेसबुक

विस्तार

फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। हालांकि, पिता के निधन की क्या वजह है, इसकी कोई खबर हंसल मेहता ने नहीं दी है। हंसल ने इस पोस्ट में अपने पिता के साथ की एक तस्वीर भी साझा की है। साथ ही उन्होंने पिता के लिए दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा और उन्हें दुनिया का 'मोस्ट हैंडसम मैन' भी बताया है।

विज्ञापन


हंसल मेहता ने लिखा, 'मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझसे ज्यादा समय तक जीवित रहेंगे। लेकिन, मैं गलत था। आपसे उस ओर मिलूंगा पप्पा। दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी। सबसे कोमल और उदार इंसान जिससे मैं कभी मिला हूं। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पप्पा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस पोस्ट के बाद फरहान अख्तर, पूजा भट्ट समेत अन्य कई सेलेब्स ने कमेंट कर श्रद्धांजलि दी है। फरहान ने लिखा, "गहरी संवेदना।" पूजा ने लिखा, "हंसल मेहता आपके और परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना।" इसके अलावा प्रतीक गांधी लिखते हैं, 'हार्टफेल्ट संवेदना सर।' निखिल आडवाणी, रीमा कागती, अहाना कुमरा, अतुल कसबेकर, विशाल ददलानी और गुनीत मोंगा जैसे अन्य कई सेलेब्स ने भी हंसल के पोस्ट पर कमेंट कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि हाल में हंसल मेहता का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हंसल मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते दिनों हंसल मेहता ने कई ट्वीट्स के जरिए बताया कि कैसे उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था और कैसे उन्होंने इस संक्रमण को मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed