{"_id":"c448e7f8-3ddc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hanging-sequence-shot-in-ramgopal-verma-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'26\/11' में शूट कर लिया गया फांसी का दृश्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'26/11' में शूट कर लिया गया फांसी का दृश्य
Updated Tue, 04 Dec 2012 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता- निर्देशक राम गोपाल वर्मा मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले पर आधारित फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' बना रहे हैं। उनकी यह फिल्म मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म का पहला प्रोमो उन्होंने पिछले दिनों जारी किया था। अब खबर यह आ रही है कि उन्होंने कसाब के फांसी के दृश्यों को शूट कर लिया है।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा की फिल्म में पहले कसाब को फांसी नहीं दी जानी थी। लेकिन अचानक हुई कसाब की फांसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म में बदलाव किए। कसाब की फांसी के दृश्य को फिल्म में जोड़ लिया गया। कसाब को फांसी देने के बाद राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था कि कसाब को इतनी आसानी से फांसी नहीं दी जानी चाहिए। मारने से पहले उसे तड़पाने के साथ उसको उसकी गलती भी बताई जानी चाहिए।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि मारने से पहले कसाब को उन लोगों की तस्वीरें दिखाई जानी चाहिए जो बेकसूर थे और जो कसाब की वजह से मारे गए। राम गोपाल वर्मा ने इस बात का संकेत दिया था कि उनकी इस फिल्म में यह सारी बातें हो सकती हैं। अब फिल्म में फांसी वाला दृश्य शूट कर लिया गया है। देखना यह है कि यह सारे दृश्य फिल्म का हिस्सा होते हैँ या नहीं। यह फिल्म 2013 में रिलीज होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर तथा संजीव जयसवाल मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन