फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai actor Varun Dhawan ditches luxury car for Mumbai rickshaw ride video viral

मुंबई में लग्जरी कार छोड़ रिक्शा की सवारी करते दिखे वरुण धवन, क्या 'है जवानी तो इश्क होना है' का है प्रमोशन?

Tue, 05 May 2026 07:34 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 05 May 2026 07:34 PM IST
सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Promotion By Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी लग्जरी कार छोड़कर ऑटो रिक्शा पर सफर करते नजर आए। वरुण के इस अंदाज से साफ है कि वे अपनी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai actor Varun Dhawan ditches luxury car for Mumbai rickshaw ride video viral
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। आज 5 मई को वरुण धवन मुंबई की सड़कों पर अपनी महंगी लग्जरी कार को छोड़कर एक ऑटो रिक्शा की सवारी का आनंद लेते नजर आए। वरुण का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

रिक्शा की सवारी और प्रमोशन
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म का नया गाना 'वाह' बज रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रिक्शा कमाल का है।' वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो वरुण ने सिर्फ अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का प्रमोशन करने के लिए बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण का हालिया डांस पोस्ट
इस पोस्ट से पहले वरुण ने 'वाह' गाने की रिहर्सल का एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने बताया कि लोग स्क्रीन पर शानदार डांस स्टेप्स तो देखते हैं, लेकिन उसके पीछे की कड़ी मेहनत को नहीं देख पाते। उन्होंने अपने कोरियोग्राफर और टीम को इस मेहनत के लिए शुक्रिया भी कहा।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशक डेविड धवन ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम मुख्य भूमिका में हैं। गाना 'वाह' को हार्डी संधू और किरण बाजवा ने गाया है। इस गाने का संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: यामी गौतम ने भाई ओजस को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जीजा आदित्य धर ने लुटाया प्यार; रणवीर सिंह ने लिखा खास संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed