फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haddi actor Nawazuddin Siddiqui wife aaliya Siddiqui gets deportation notice from Dubai Government

Aaliya Siddiqui: आलिया सिद्दीकी को किराया न चुकाने पर दुबई सरकार ने जारी किया नोटिस, घर खाली करने का दिया आदेश

Fri, 08 Sep 2023 02:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Sep 2023 02:51 PM IST
सार

अब हाल ही में, आलिया के दुबई वाले घर को लेकर दुबई सरकार ने एक नोटिस भेजा है. जिसमें उन्हें घर खाली करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Haddi actor Nawazuddin Siddiqui wife aaliya Siddiqui gets deportation notice from Dubai Government
आलिया सिद्दीकी-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया सिद्दीकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी आगे बढ़ रही हैं। एक तरफ जहां पति नवाजुद्दीन की हाल ही में हड्डी रिलीज हुई है। वहीं,'बिग बॉस ओटीटी' के घर से बाहर आने के बाद एक बार फिर आलिया ने अपने करियर को पंख दिए हैं और कई सारे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी बनी हैं। अब हाल ही में, आलिया के दुबई वाले घर को लेकर दुबई सरकार ने एक नोटिस भेजा है. जिसमें उन्हें घर खाली करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
 

आलिया को दुबई सरकार ने भेजा नोटिस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा और बेटा पिछले कुछ सालों से दुबई में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों बच्चे उनकी पत्नी आलिया के साथ वहां उनके साथ रहते हैं। अब खबर आ रही है कि आलिया को किराए के मुद्दे पर गुरुवार को दुबई सरकार ने नोटिस जारी किया है और तुरंत घर खाली करने के लिए भी कहा है। 7 सितंबर को दुबई के रेंटल डिस्प्यूट्स सेंटर के कुछ अधिकारी आलिया के आवास को खाली करने का नोटिस लेकर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिपोर्ट कार्ड आया सामने, पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से बनाया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
 

घर खाली करने करने का दिया आदेश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किराया न चुकाने की वजह से आलिया को दुबई सरकार से घर खाली करने का नोटिस मिला है। एक सूत्र ने खुलासा किया कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद नवाजुद्दीन को पैसों की लेनदेन करनी थी, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि किराया न चुकाने पर आलिया को किराए के पैसे चुकाने के साथ-साथ घर को भी खाली करना पड़ेगा। अन्यथा कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। घर खाली करने के डर से आलिया आज दुबई स्थित भारतीय दूतावास का दरवाजा खटखटाएंगी।

शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिपोर्ट कार्ड आया सामने, पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से बनाया ये रिकॉर्ड

 

नवाज के लिए कही थी यह बात
पिछले दिनों आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं चाहती हूं कि नवाज दुबई हाउस एग्रीमेंट को अपने नाम पर बदल लें, जिससे की आगे कभी उस घर को लेकर हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह तुरंत चीजों को संभाल लें। इससे हमें अधिक सुरक्षा मिलेगी। जहां तक बात है पैसे के हिस्से की तो नवाज अब अदालत के आदेशों के अनुसार भुगतान कर रहे हैं।’ 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed