फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gutthi will be on star plus

चर्चा में:कपिल को उनके ही समय पर टक्कर देगी गुत्थी

Sat, 07 Dec 2013 03:04 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sat, 07 Dec 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
gutthi will be on star plus
*बॉलीवुड में बनी फिल्में अभी तक दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होती थी। परंतु अब यशराज फिल्म्स अपनी अगली रिलीज ‘गुंडे’ को बांग्ला में डब करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


कारण...? रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म पश्चिम बंगाल के कोयला माफिया की कहानी है। उम्मीद करें कि ‘गुंडे’ का बांग्ला में डब होना हिंदी फिल्मों के बाजार के लिए यह नया दरवाजा होगा!
विज्ञापन


*‘बिग बॉस’ के घर में तनीषा और अरमान कोहली की प्रेम कहानी तो निर्बाध रूप से चल रही है। जबकि कुशाल टंडन और गौहर खान की लव स्टोरी को एजाज खान की नजर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहर को पटाने के लिए एजाज हर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह कि हकीकत जानते हुए भी कुशाल ने अरमान के खिलाफ लड़ाई में एजाज से हाथ मिला लिया है! वाकई इस घर में कुछ भी संभव है।

*कपिल के कॉमेडी शो की गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर अब अपने नाम से अलग शो स्टार प्लस पर लेकर आने वाले हैं। शो को हरी झंडी मिल चुकी है।

लेकिन मजेदार बात यह है कि ग्रोवर के शो का समय वही होगा, जो कलर्स पर कपिल के शो का है। यानी बिल्कुल सीधी टक्कर होगी और गुत्थी अभी ज्यादा उलझेगी!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed