{"_id":"5dd834e88ebc3e54853d3f36","slug":"guru-randhawa-upcoming-song-black-shoot-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों का ये सर्द गाना लाए गुरु रंधावा, म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पंजाब में यहां डाला डेरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सर्दियों का ये सर्द गाना लाए गुरु रंधावा, म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पंजाब में यहां डाला डेरा
Sat, 23 Nov 2019 06:51 AM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa
- फोटो : amar ujala, mumbai
पंजाबी पॉप में अपना एक खास मुकाम बना चुके गायक गुरु रंधावा सर्दी के मौसम सा एक सर्द गाना लेकर जल्द आने वाले हैं, जिसका नाम है, ब्लैक। गुरु की कोशिश इस गाने के जरिए जिंदगी में पैसे से ज्यादा प्यार की अहमियत समझाने की है।
विज्ञापन
देवी सिंह के संगीत निर्देशन में बने इस गाने की शूटिंग हाल ही में पंजाब के मालेरकोटला और पटियाला में हुई है। म्यूजिक वीडियो में कृष्णा मुखर्जी प्रेमिका का किरदार निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
अपने इस गाने के बारे में बात करते हुए गुरु कहते हैं, “मैंने जब ये गाना पहली बार सुना तो मुझे काफी अच्छा लगा और फिर इसे हमने रिकॉर्ड कर लिया। इसे मेरी मातृभूमि पंजाब में शूट किया गया है जोकि मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। इस बार वीडियो के लिए हमने एक भावनात्मक कहानी पर काम किया है जिससे बहुत से लोग इससे अपने आप को जोड़ पाएंगे। यह एक एहसास है जो कई लोगों के दिलों को छू जाएगा।"
विज्ञापन
EXCLUSIVE: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बोले, कश्मीर में जो हुआ वह नरसंहार से कम नहीं