फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gurmit Chaudhary to pay tribute to Bollywood's dancing superstars

'इंटरनेशनल डांस डे' पर बॉलीवुड एक्ट्रर्स को ऐसे सरप्राइज देंगे गुरमीत

Tue, 25 Apr 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 25 Apr 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Gurmit Chaudhary to pay tribute to Bollywood's dancing superstars
गुरमीत चौधरी
अभिनेता गुरमीत चौधरी 'इंटरनेशनल डांस डे' के मौके पर कई बॉलीवुड कलाकारों को सम्मान देते हुए नजर आएंगे। बता दें कि गुरमीत सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने वाले हैं।
विज्ञापन


जिसमें वो प्रभु देवा, ऋतिक रोशन और गोविंदा सहित बॉलीवुड के कई प्रतिष्ठित सुपरस्टार्स डांसर को सम्मान देंगे।

बता दें इस मौके पर गुरमीत, प्रभुदेवा के ‘मुकाबला’, ऋतिक रोशन के ‘धूम मचा ले’, सलमान खान के ‘ओ ओ जाने जाना’ और गोविंदा के गानों पर थिरकते नजर आएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  सनी लियोन के साथ काम करने से हिचकिचाए सनी देओल, परिवार की छवि को बताया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरमीत का कहना है कि वो हमेशा से इन सभी लोगों के नृत्य के प्रशंसक रहे है। उन्होंने कहा कि 'मैंने उनके गीतों को देखकर उनके जैसा नृत्य सीखा है।

उन्होंने यह भी कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस' के मौके पर उन्हें सम्मान देने का यह मेरा छोटा-सा प्रयास है।

गौरतलब है कि गुरमीत ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखलाजा’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही इससे पहले उन्होंने ‘खामोशियां’ और ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।  

ये भी पढ़े-  नूर के बाद सोनाक्षी को एक और झटका, मलाइका ने छीन ली ये कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed