फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gurmeet Choudhary Foundation Opens The First Ever Post Covid-19 Specialised Care Centre In Bihar

गुरमीत चौधरी: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए 'राम', बिहार में खोला पहला कोविड स्पेशलाइज्ड केयर सेंटर

Sun, 20 Jun 2021 04:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Jun 2021 04:19 PM IST
सार

गुरमीत चौधरी फाउंडेशन ने बिहार के बेतिया में कोरोना मरीजों, उनके परिवारों और पोस्ट कोविड देखभाल के लिए कोविड स्पेशलाइज्ड केयर सेंटर खोला है।

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Foundation Opens The First Ever Post Covid-19 Specialised Care Centre In Bihar
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल में सिनेमा जगत के कई सितारें लोगों की मदद के लिए आगे आए और अभी भी जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड और टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी का नाम भी जुड़ गया है। ऐसे तो गुरमीत चौधरी कई दिनों से लोगों की मदद कर रहे हैं और मरीजों तक दवाइयां, ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं। लेकिन अब एक्टर ने अपने गृहनगर बिहार के बेतिया में कोरोना मरीजों की मदद करने की नई पहल शुरू की है।

विज्ञापन


गुरमीत चौधरी फाउंडेशन ने बिहार के बेतिया में कोरोना मरीजों, उनके परिवारों और पोस्ट कोविड देखभाल के लिए कोविड स्पेशलाइज्ड केयर सेंटर खोला है। इसके जरिए अभिनेता का फाउंडेशन कोरोना मरीजों और इलाज के दौरान परिवार की देखभाल करेगा। 

विज्ञापन

Gurmeet Choudhary Foundation Opens The First Ever Post Covid-19 Specialised Care Centre In Bihar
गुरमीत चौधरी फाउंडेश का आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत चौधरी फाउंडेशन ने बिहार के कोरोना मरीजों के लिए यह केयर सेंटर चार अन्य एनजीओ के सहयोग से खोला है, जिसका नाम संकल्प नाइंटी फाइव है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से संकल्प नाइंटी फाइव के आयोजन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

खास बात ये है कि गुरमीत चौधरी फाउंडेशन सांस की परेशानी, शरीर में कमजोरी, फेफड़ों और हृदय से जुड़ी बीमारी सहित अन्य तरह की बीमारी का इलाज करने में मदद करेगा। इसके साथ ही बिहार के बेतिया में खुलने वाला ये पहला पोस्ट कोविड स्पेशलाइज्ड केयर सेंटर है।

Gurmeet Choudhary Foundation Opens The First Ever Post Covid-19 Specialised Care Centre In Bihar
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

 वर्कफ्रंट की बात करें तो गुरमीत जल्द ही फिल्म 'द वाइफ' में नजर आने वाले हैं। ये एक हॉरर फिल्म हैं। गुरमीत को छोटे पर्दे पर पहला बड़ा ब्रेक साल 2008 में टीवी शो रामायण से मिला। वह इस शो में भगवान राम के मुख्य किरदार में थे। इसमें सीता का किरदार देबिना ने ही निभाया था। राम के इस किरदार ने उन्हें बेहद मशहूर बना दिया था, साथ ही गुरमीत को कई सारे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। तो वहीं बड़े पर्दे पर गुरमीत के करियर की शुरुआत फिल्म ‘खामोशियां’ से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed