फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gulshan Kumar Birthday know Lesser Known Facts about Cassette King of India

Gushan Kumar: कड़ी मेहनत से गुलशन ने हासिल किया खास मुकाम, जानें जूस की दुकान चलाने वाले कैसे बने कैसेट किंग

Sun, 05 May 2024 07:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 May 2024 07:02 AM IST
सार

गुलशन कुमार को कैसेट किंग के नाम से भी जाना जाता है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने संगीत इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया। आइए उनके जन्मिदन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन
Gulshan Kumar Birthday know Lesser Known Facts about Cassette King of India
गुलशन कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय संगीत की दुनिया में गुलशन कुमार का बहुत खास मुकाम है। उनका जन्म 5 मई 1951 में दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका नाम उन हस्तियों में शामिल है, जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ीं खास बातें...

विज्ञापन

Gurucharan Singh: नहीं चल रहा 'रोशन सोढ़ी' का पता! अब तारक मेहता शो के कलाकारों से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

विज्ञापन

पिता के साथ चलाते थे जूस की दुकान

गुलशन कुमार की रुचि बचपन से ही व्यवसाय में थी। उनके पिता की जूस की दुकान थी, जिसमें वे उनका हाथ बंटाया करते थे। यहीं से उनके संघर्ष की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे वे म्यूजिक इंडस्ट्री की ओर बढ़ते चले गए। इस जूस की दुकान के बाद उनके पिता ने एक दूसरी दुकान ली, जिसमें सस्ती कैसेट में गाने रिकॉर्ड करके बेचे जाते थे। यहीं से गुलशन की किस्मत का सितारा चमक उठा। 

विज्ञापन

ऐसे बने कैसेट किंग

उन्होंने आगे चलकर सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी खोली जो खूब मशहूर हुई। देखते ही देखते यह भारत की सबसे मशहूर कंपनी बन गई और गुलशन कुमार को कैसेट किंग कहा जाने लगा। इसी के तहत उन्होंने टी-सीरीज की शुरुआत की, जिसने कई सिंगरों को गाने का मौका दिया। महज 10 वर्षों में उनके नेतृत्व में कंपनी का बिजनेस 350 मिलियन यानी साढ़े तीन करोड़ तक पहुंच गया। 

विज्ञापन

कई गायकों को दिया मौका

अनुराधा पौडवाल, सोनू  निगम और कुमार सानू के करियर में गुलशन का खास योगदान रहा है। अपनी कंपनी के तहत उन्होंने इस सभी को गाने का मौका दिया। 80 से 90 के दशक के बीच गुलशन ने अपने मेहनत से खूब  शोहरत हासिल की, लेकिन यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। 12 अगस्त, 1997 को मुंबई के अंधेरी पश्चिम उपनगर जीत नगर में जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उनकी हत्या कर दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 46 साल थी। गोली  इस हत्या के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई थी। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड ने उनसे फिरौती मांगी थी, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। 
Hrithik Roshan: राम गोपाल वर्मा को था ऋतिक की काबिलियत पर शक? बोले- मुझे नहीं लगा था वह स्टार बन पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed