फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   guddan tumse na ho payega serial take 20 years leap

फाइनली बदल गया गुड्डन का पुराना लुक, इस रूप में अब कोई नहीं कहेगा, ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’

Thu, 03 Sep 2020 03:09 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
guddan tumse na ho payega serial take 20 years leap
कनिका मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश की सबसे कम उम्र की सास के अनोखे धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में एक ऐसी सास दिखाई गई हैं जो उम्र में अपने ससुराल की बहुओं से भी छोटी रहती हैं। गुड्डन और अक्षत की लव लाइफ से जुड़ी कहानियों के साथ अब यह शो 20 साल की छलांग लेने जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धारावाहिक की कहानी में अपनी इकलौती बेटी को बचाने की कोशिश में अक्षत जिंदल और गुड्डन की मौत हो जाती है। अब दुर्गा बहू गुड्डन की बेटी यानी छोटी गुड्डन की परवरिश करती नजर आएंगी। इस कहानी में एक और नया मोड़ आएगा, जिसमें नए मेल लीड अगस्त्य बिरला के किरदार में टेलीविजन एक्टर सवि ठाकुर की एंट्री होगी। कनिका मान, जिन्होंने पर्दे पर गुड्डन का किरदार बखूबी निभाया था, अब लीप के बाद अपनी ही बेटी यानी छोटी गुड्डन के रोल में नजर आएंगी।

विज्ञापन

guddan tumse na ho payega serial take 20 years leap
कनिका मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस नए किरदार के लिए कनिका ने अपने लुक और व्यक्तित्व में काफी बदलाव किया है और अब वो एक क्यूट और आकर्षक अवतार में नजर आएंगी। इससे पहले इस शो में लुभावनी साड़ियों और सुंदर ज्वैलरी में नजर आने वालीं यह एक्ट्रेस अब कुर्ती और लेगिंग्स पहने नजर आएंगी और उनके बाल पोनीटेल में बंधे होंगे। हालांकि छोटी गुड्डन के लुक में एक खास बात यह भी होगी कि इस बार वो चश्मा लगाएंगी जिससे इस किरदार की मासूमियत और बचपना खुलकर नजर आएगा।

guddan tumse na ho payega serial take 20 years leap
कनिका मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने नए लुक को लेकर उत्साहित कनिका ने बताया, “गुड्डन की तरह उसकी बेटी भी जिंदगी के हर रंग का खुलकर मजा लेती है और इसलिए हमने इस किरदार के लिए एक जोशीला लुक रखा है। असल में उसका लुक बिल्कुल वैसा ही है, जैसे मैं अपनी असल जिंदगी में ड्रेसअप होती हूं और इसलिए मैं रोज इस अवतार में आने को लेकर उत्साहित रहती हूं। हालांकि अपनी मां के विपरीत छोटी गुड्डन थोड़ी सीधी-सादी है और अपने विचार हमेशा अपने अंदर ही रखती है। अब सेट पर सभी मुझे चश्मिश कहकर बुलाते हैं, लेकिन मुझे अपने नए अवतार से प्यार है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed