फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   grandmother neetu singh shares Ranbir Kapoor and Alia Bhatt daughter Baby Raha Birthday photos

आलिया-रणबीर की बेटी राहा के जन्मदिन में जुटे सितारे, दादी नीतू सिंह ने शेयर कीं सेलिब्रेशन की झलकियां

Thu, 06 Nov 2025 09:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Nov 2025 09:29 PM IST
सार

Baby Raha Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा आज 06 नवंबर को तीन साल की हो गई हैं। कपूर परिवार में धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है, जिसकी झलक राहा की दादी व एक्ट्रेस नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
grandmother neetu singh shares Ranbir Kapoor and Alia Bhatt daughter Baby Raha Birthday photos
राहा के बर्थडे की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बेबी राहा तीन साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर भव्य आयोजन रखा गया है। इसमें इंडस्ट्री के सितारे भी शामिल हुए हैं। राहा की दादी नीतू सिंह ने नातिन के जन्मदिन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटोज में रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं। इसके अलावा राहा की नानी और मासी के अलावा कई और लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं दादी-नानी
नीतू सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'राहा फैम जैम'। तस्वीरों में राहा की नानी एक्ट्रेस सोनी राजदान पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। मासी शाहीन भट्ट हैं, जो ब्लू कलर के आउटफिट में हैं। इसके अलावा दादी नीतू सिंह भी स्टाइलिश लुक में देखी जा सकती हैं। नीतू सिंह की भांजी नताशा नंदा भी सेलिब्रेशन में शामिल हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

grandmother neetu singh shares Ranbir Kapoor and Alia Bhatt daughter Baby Raha Birthday photos
रिद्धिमा कपूर साहनी, राहा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बुआ रिद्धिमा ने किया बर्थडे विश
राहा के जन्मदिन पर उनकी बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर बेबी गर्ल को विश किया। रिद्धिमा ने स्टोरी में एक बड़ा सा पिंक कलर का दिल बनाया है और उस पर राहा लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्यार, गले लगाना और खुशी के तीन साल। जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू। तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा और नन्हा सितारा हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

2022 में हुआ राहा जन्म
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर राहा ने 06 नवंबर 2022 को जन्म लिया। कपल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इनकी लव स्टोरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को छिपाया। साल 2018 में, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में दोनों ने साथ में उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा और तेज हुई। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' को लेकर भी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed