{"_id":"f434fa7f88d5035134bdc288ff9f047b","slug":"grand-masti-makers-restrained-from-using-icici-bank-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने लगायी 'ग्रांड मस्ती' पर रोक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हाईकोर्ट ने लगायी 'ग्रांड मस्ती' पर रोक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्र कुमार की सेक्स कॉमेडी फिल्म 'ग्रांड मस्ती' पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज होगी।
विज्ञापन
इस द्विअर्थी सेक्स कॉमेडी फिल्म को उसके दृश्यों और संवादों के लिए नहीं रोका गया है। यह रोक फिल्म में एक बैंक का नाम गलत संदर्भ में प्रयोग करने की वजह से लगाई गई है।
इस फिल्म में आईसीआईसीआई बैंक के नाम और दृश्य का प्रयोग किया गया है। जिसके लिए हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माता व निर्देशक को नोटिस जारी किया है। फिल्म में बैंक का नाम गलत संदर्भ में कोट किया है।
विज्ञापन
वैसे इस फिल्म के लिए कोर्ट में जाने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले इस फिल्म की भाषा और दृश्यों को लेकर भी एक याचिका दायर की गयी थी। उस याचिका में कहा गया था कि फिल्म में जिस तरह की अश्लीलता दिखाई गई है वह समाज के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
फिल्म अगले शुक्रवार को यानी 16 सितंबर को रिलीज होना है। यानी कि फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार को जल्द से जल्द कदम उठाने होंगे।