Ricky Kej: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, 'मेरी तो उम्र बढ़ गई है, लेकिन इन सात सालों में... '
म्यूजिशियन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो शेयर की है।
विस्तार
ग्रैमी अवॉर्ड 2022 के विजेता रिकी केज ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम के साथ फोटो साझा करते हुए पोस्ट किया है।
कैप्शन में लिख डाली ये बड़ी बात
म्यूजिशियन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और प्रधानमंत्री की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सात साल में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे वह सात साल पहले थे। रिकी ने इसे 7 ईयर चैलेंज का नाम दिया है।
फोटो में दिखाई असलियत
रिकी ने 7 साल पहले और अभी की फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि पहली फोटो साल 2015 की है, जब मैंने अपना पहला ग्रैमी जीता था। वहीं दूसरी तस्वीर साल 2022 की है, जब मैंने दूसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इन सात सालों में मेरी उम्र तो बढ़ गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद भी वैसे ही दिखते हैं। इसके पीछे का राज क्या है?
7 year challenge!!
— Ricky Kej (@rickykej) April 15, 2022
Pic 1: 2015 when I won my 1st Grammy
Pic 2: 2022 when I won 2nd Grammy
Hon'ble PM @narendramodi ji looks EXACTLY the same.. but I have aged a lot :-) hahahaha.
What is your secret sir?? @PMOIndia pic.twitter.com/X8Aw479rDX
दूसरी बार जीता अवॉर्ड
बता दें कि रिकी ने हाल ही में डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। यह म्यूजिशियन रिकी केज का दूसरा अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2015 में ग्रैमी जीता था।