फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gp sippy birth anniversary know unknow fact about sholay producer career and personal life here

G. P. Sippy: फिल्म मेकर नहीं वकील बनना चाहते थे जी पी सिप्पी, ऐसे हुई सिनेमाई करियर की शुरुआत

Thu, 14 Sep 2023 07:11 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 07:11 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माता जी पी सिप्पी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। वह केवल निर्माता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे निर्देशक भी थे।

विज्ञापन
gp sippy birth anniversary know unknow fact about sholay producer career and personal life here
जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माता जी पी सिप्पी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। वह केवल निर्माता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे निर्देशक भी थे। जी पी सिप्पी का पूरा नाम गोपालदास प्रेमचंद सिप्पी था। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जी पी फिल्म सोबिज की दुनिया में नहीं बल्कि वकालत के पेशे में जाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय दो दोस्तों ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में वकील बनने के इरादे से मुंबई में कदम रखा था। 

विज्ञापन

gp sippy birth anniversary know unknow fact about sholay producer career and personal life here
शोले की स्टारकास्ट के साथ जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
वकील बनना चाहते थे जी पी सिप्पी
दोनों ने पुलिस प्रॉसिक्यूटर के लिए आवेदन किया। इनमें से एक का चयन हो गया। इस पद के लिए जिसका चयन हुआ वह राम जेठमलानी थे। आगे चलकर जेठमलानी देश के सबसे बड़े वकील के तौर पर उभर कर सामने आए। वहीं, जिसका चयन न हो सका वो जी पी सिप्पी थे। जी पी सिप्पी वकील के तौर पर तो अपने पांव नहीं जमा सके, लेकिन आगे चलकर वह देश के सबसे सफल निर्माताओं में शुमार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

gp sippy birth anniversary know unknow fact about sholay producer career and personal life here
जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का किया निर्माण 
जी पी सिप्पी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत साल 1951 से की थी। बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म का नाम सजा था। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मचारी,सीता और गीता, शान, सागर, पत्थर के फूल और राजू बन गया जैंटलमैन जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं।

Jasleen Royal: देश भर में घूमकर जसलीन मनाएंगी ‘हीरिये’ का जश्न, मेगा कंसर्ट की तारीखें तय, यहां से होगा आगाज
विज्ञापन

gp sippy birth anniversary know unknow fact about sholay producer career and personal life here
जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीमती 420 से छाए जी पी सिप्पी
हालांकि, उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म शोले रही। इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई कि जी पी सिप्पी का नाम इतिहास में दर्ज हो गया। फिल्मों के निर्माण के अलावा जी पी सिप्पी ने कुछ चुनिंदा फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इनमें मरीन ड्राइव, श्रीमती 420, भाई बहन और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-  Anil Sharma: नसीरुद्दीन शाह की आलोचना पर 'गदर 2' के निर्देशक ने किया रिएक्ट, अनिल शर्मा को नहीं हो रहा यकीन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed