Govinda: सफलता के बाद 100 ऑटो रिक्शा खरीदना चाहते थे गोविंदा, एक्टर के भाई ने सुनाया मजेदार किस्सा
गोविंदा के भाई ने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने के बाद एक्टर 100 ऑटो खरीदना चाहते थे।
विस्तार
गोविंदा बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने एक वक्त पर इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह अपने वक्त के सुपरहिट स्टार हुआ करते थे। फिल्मों में काम करते करते एक्टर ने काफी अच्छा पैसा कमाया था, जिसको लेकर उनके भाई ने एक मजेदार किस्सा सुनाया है।
100 ऑटो खरीदना चाहते थे गोविंदा
दरअसल, हाल ही में गोविंदा के भाई कीर्ति ने विनय पाठक के शो, हर घर कुछ कहता है में एक मजेदार किस्सा सुनाया है। उन्होंने शो के दौरान बताया कि गोविंदा जब एक बेहतरीन एक्टर बन गए, तो मैंने बतौर सेक्रेटरी उनका काम किया है। मैंने इन्हें जरूरत से ज्यादा फिल्में साइन करवा दी थीं। उन्होंने कहा कि हम लोग बहुत गरीबी देख चुके थे और किसी तरह गरीबी से उभरना चाहते थे। उन्होंने आगे बताया कि एक दिन गोविंदा ने कमरा बंद किया और मुझे सारे पैसे दिखाएं और बैंक की डिटेल्स भी दिखाई, जिस पर पैसों को लेकर यह विचार किया जा रहा था कि क्या किया जाए, तो गोविंदा को आइडिया आया कि हम 100 ऑटो रिक्शा खरीद लेते हैं। मैंने कहा कि यह हम से नहीं हो सकता, यह अपना काम नहीं है। इसके बाद कुछ दिन बीत गए। गोविंदा ने कुछ और ज्यादा पैसे कमाए। उसके बाद वापस से उन्होंने कहा कि चलो हम 100 ट्रक ले लेते हैं। कीर्ति ने फिर कहा कि यह अपना काम नहीं है।
Roadies 19: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे प्रिंस नरूला, बोले- खुद को साबित करने का सही प्लेटफॉर्म है
एक साथ साइन की थी 70 फिल्में
गोविंदा ने बीते कुछ वक्त पहले बताया था कि उन्होंने अपनी पहली डेब्यू फिल्म के बाद 70 से भी ज्यादा फिल्में साइन कर ली थी। हालांकि कुछ फिल्में उन्हें छोड़नी पड़ी थी, क्योंकि शेड्यूल काफी ज्यादा टाइट हो गया था और किसी दूसरी फिल्म के लिए समय नहीं मिल पाता था। आपको बता दें कि गोविंदा अभी भी किसी न किसी कारण वश सुर्खियों में बने रहते हैं।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सेंसर बोर्ड से पास हुई 'किसी का भाई किसी की जान', फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट