फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cbfc passes Salman Khan Film Kisi Ka Bhai kisi ki jaan with ua certificate know other details here

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सेंसर बोर्ड से पास हुई 'किसी का भाई किसी की जान', फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

Sun, 16 Apr 2023 01:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Apr 2023 01:04 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक फिल्म का फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, इसका रन टाइम  दो घंटे  24 मिनट का है। बो्र्ड की तरफ से फिल्म को लेकर किसी भी तरह के बदलाव की मांग नहीं की गई है।

विज्ञापन
Cbfc passes Salman Khan Film Kisi Ka Bhai kisi ki jaan with ua certificate know other details here
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गाने लोगों के जुबान पर चढ़ चुके हैं। इस बीच सेंसर बोर्ड से भी फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Zeenat Aman: 'लोग वेस्टर्न ग्लैम से जोड़ते हैं, लेकिन मैं दिल से देसी हूं', अपनी छवि पर खुलकर बोलीं जीनत अमान
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म

जानकारी के मुताबिक फिल्म का फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, इसका रन टाइम  दो घंटे  24 मिनट का है। बो्र्ड की तरफ से फिल्म को लेकर किसी भी तरह के बदलाव की मांग नहीं की गई है। यह फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है। बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सलमान के दमदार एक्शन को देखकर फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shriya Saran: आठ महीने की बेटी को घर छोड़कर शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, अब छलका दर्द
इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, शहनाज गिल, वेंकटेश, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में राम चरण कैमियो में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही टाइगर 3 में एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी हैं।  फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इसे दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा सलमान खान और शाहरुख खान की पठान वर्सेस टाइगर की चर्चा भी इन दिनों जोरों पर है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों स्टार एक दूसरे से टकराते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed