Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी 'एन एक्शन हीरो'
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं।
विस्तार
आयुष्मान खुराना जल्द ही फैंस के सामने एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। टीज़र के रिलीज होने के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। अब फिल्म की रिलीज डेट आने से एक्टर के प्रशंसकों के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं। इससे पहले वह तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और जीरो में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। रिलीज के बारे में बोलते हुए अनिरुद्ध ने कहा, 'आयुष्मान और जयदीप को 'एन एक्शन हीरो' में एक साथ लाना धमाकेदार रहा। दोनों शानदार कलाकार हैं। हमारा अब तक शेड्यूल काफी प्रोडक्टिव रहा है। मैं अब तक के परिणाम से खुश हूं। हम इस फिल्म को लोगों तक पहुंचाने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।
View this post on Instagram
बता दें कि इस फिल्म को इसी साल के अंत में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी में लंदन में शुरू हुई थी जिसके बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई थी। हाल ही में जयदीप अहलावत ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिलहाल यह फिल्म अपने पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही दस्तक देने वाली है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने अंडरकवर कॉप की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।