खुशखबरी: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बने माता- पिता, कॉमेडियन ने बेटे को दिया जन्म
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में हर्ष और भारती एक- दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर में लिखा है, इट्स अ बॉय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) मां बन गई हैं। भारती ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में हर्ष और भारती एक- दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर में लिखा है, इट्स अ बॉय।
सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भारती और अपनी तस्वीर शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा, बेटा हुआ है। शेयर की गई यह फोटो भारती की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर है। तस्वीर में भारती सफेद रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, पति हर्ष भी भारती के साथ पेयरिंग करते हुए सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। पोस्ट शेयर करते ही इस पर बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
हाल ही में माता- पिता बने इस कपल को फैंस और सेलेब्स लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर्ष के इस पोस्ट पर उमर रियाज ने लिखा, 'आखिरकार! आप दोनों को बधाई हो।" वहीं, जैस्मीन भसीन ने कमेंट किया, "येययययययय।" अनीता हसनंदानी ने लिखा, "येयय बधाई हो।" वहीं राहुल वैद्य ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओएमजी देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता ... बधाई।" इसके अलावा नेहा कक्कर, मोहिना कुमारी समेत अन्य कलाकारों ने भी इस मौके पर भारती और हर्ष को बधाई दी।
इससे पहले हाल ही में भारती ने सोशल मीडिया पर चल रही बेटी को जन्म देने वाली अफवाहों का भी खंडन किया था। कॉमेडियन ने कहा था कि "मुझे बधाई के लिए प्रियजनों से संदेश और कॉल आ रहे हैं। ऐसी खबर है कि मैंने एक बच्ची को जन्म दिया है। लेकिन यह सच नहीं है। इसलिए मैंने लाइव आने का फैसला किया और स्पष्ट किया कि मैं अभी भी काम कर रही हूं। मुझे डर लग रहा है। तारीख नजदीक है।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती और हर्ष इन दिनों रियलिटी शो हुनरबाज़ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस शो में परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर बतौर जज नजर आ रहे हैं। इसके अलावा यह कपल वूट पर आने वाले रियलिटी शो खतरा खतरा में भी दिखाई दे रहे हैं।