फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Golden Globe Award Winning Movie RRR Director SS Rajamouli meets Steven Spielberg with MM Keeravani

SS Rajamouli: अमेरिकी निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग से मिले राजामौली, बोले- 'भगवान से हुई मुलाकात'

Sat, 14 Jan 2023 01:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jan 2023 01:16 PM IST
सार

एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर स्टीवन स्पिलबर्ग से मुलाकात की दो तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Golden Globe Award Winning Movie RRR Director SS Rajamouli meets Steven Spielberg with MM Keeravani
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर भारतीय निर्देशक एसएस राजामौली के फैंस की कमी नहीं है। उनके कमाल के निर्देशन की दुनिया कायल है। मगर, खुद एसएस राजामौली कायल हैं मशहूर अमेरिका फिल्म निर्माता-निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर स्टीवन स्पीलबर्ग के। हाल ही में उनका फैन मूमेंट देखा गया। दरअसल, राजामौली ने हाल ही में स्पीलबर्ग से मुलाकात की है। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं और साथ में बेहद शानदार कैप्शन लिखा है। एसएस राजामौली ने स्टीवन स्पीलबर्ग को भगवान का दर्जा दे डाला है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मशहूर निर्देशक इस मुलाकात से किस कदर खुश हैं।

विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद से आज मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ, भाजपा नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर किया गया तलब
विज्ञापन


एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर स्पीलबर्ग से मुलाकात की दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में स्पीलबर्ग से मिलने के बाद राजामौली की खुशी साफ देखी जा सकती है। किसी बच्चे की तरह वह अपने दोनों हाथ अपने गालों पर रखे नजर आ रहे हैं। वहीं, स्पीलबर्ग निर्देशक से कुछ बात करते देखे जा सकते हैं। दूसरी तस्वीर में एसएस राजामौली और स्पीलबर्ग के साथ एमएम कीरावनी भी हैं। तीनों पोज देते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ राजामौली ने लिखा है, 'मेरी मुलाकात भगवान से हुई!!!' इसके साथ उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)



हालांकि, पोस्ट से यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह एसएस राजामौली और स्पीलबर्ग की यह मुलाकात कब की है और कहां हुई है! कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद राजामौली हाल ही में हुए 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के मौके पर स्पीलबर्ग से मिले, जहां राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की केटैगरी में इस अवॉर्ड से नवाजा गया।
OTT Bold Actress: ओटीटी पर इन एक्ट्रेस ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, बढ़ाया इंटरनेट का पारा


राजामौली की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सिनेमा की सिनेमा से मुलाकात।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों दिग्गज हो, जिन्होंने हमें शानदार फिल्में दी हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि राम और जीसस की मुलाकात हुई है।' एक यूजर ने लिखा, 'हमें आप पर गर्व है, सर'।
Kanye West: कान्ये वेस्ट अपने ही ब्रांड की कर्मचारी पर हार बैठे दिल, सीक्रेट तरीके से कर ली शादी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed