Kanye West: कान्ये वेस्ट अपने ही ब्रांड की कर्मचारी पर हार बैठे दिल, सीक्रेट तरीके से कर ली शादी
हॉलीवुड के पॉपुलर रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने किम कार्दशियन के साथ तलाक के बाद आगे बढ़ने का फैसला लिया है। दरअसल कान्ये ने अपने ही ब्रांड की कर्मचारी फैशन डिजाइनर बियांका सेनसोरी के साथ शादी कर ली है। हालांकि कपल ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विस्तार
हॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर रैपर कान्ये वेस्ट अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि रैपर फेमस मॉडल किम कर्दाशियां के साथ सात साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, उनके साथ तलाक के बाद अब रैपर अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने फैशन डिजाइनर बियांका सेनसोरी के साथ शादी कर ली है, लेकिन हॉलीवुड के इस नए कपल द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फैशन डिजाइनर के साथ कान्ये ने रचाई शादी
बता दें कि रैपर कान्ये का अपने ही ब्रैंड में काम करने वाली कर्मचारी पर दिल आ गया। इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों ने अभी तक कानूनी तौर पर शादी नहीं की है। वहीं, कान्ये ने भी अपनी शादी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म का एलान, पुलिस वाले का रोल निभाते आएंगे नजर?
किम कार्दशियन के साथ 8 साल चला कान्ये का रिश्ता
सभी जानते हैं कि रैपर कान्ये वेस्ट ने अपनी शादी से पहले मॉडल किम कार्दशियन को लंबे समय तक डेट किया था। उन्होंने इस शादी से पहले किम के साथ साल 2014 में शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। दोनों के बीच काफी उतार चढ़ाव आए, जिसके कारण शादी के आठ साल के बाद तलाक हो गया। कपल के चार बच्चे हैं।
Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की
वहीं, किम कार्दशियन ने कान्ये से अलग होने के बाद एक इंटरव्यू में कहा थी, उन्हें एक दिन अच्छा लाइफ पार्टनर जरूर मिलेगा। किम उस दौरान काफी भावुक हो गई थीं। अब कान्ये अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।