फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Goa Film Festival 2019 Usha Jadhav film Mai ghat nominated for Golden Peacock Award

IFFI 2019: उषा जाधव की ये फिल्म स्वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए प्रमुख दावेदार, 700 फिल्मों से थी टक्कर

Fri, 18 Oct 2019 03:54 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 18 Oct 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Goa Film Festival 2019 Usha Jadhav film Mai ghat nominated for Golden Peacock Award
Mai ghat - फोटो : social media

हकीकत के करीब अपने अभिनय से हर बार दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री उषा जाधव की अगली फिल्म माईघाट गोवा में होने जा रहे भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में स्वर्ण मयूर पुरस्कार पाने के दावेदारों की सूची में शुमार हो गई है। उषा जाधव को मराठी फिल्म धग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। स्वर्ण मयूर पुरस्कार इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा पुरस्कार है और ये दुनिया की नामचीन फिल्मों में से किसी एक फिल्म को दिया जाता है, जिसका फैसला एक अंतर्राष्ट्रीय जूरी करती है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के 50वें संस्करण की जोरो-शोरों से तैयारी चल रही है।  इस फिल्म समारोह का बिगुल 20 नवंबर को बजेगा। यह फिल्म फेस्टिवल गोवा में नौ दिनों तक चलेगा जिसमें 76 देशों की करीब 200 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इस महोत्सव में भारतीय फिल्मों के साथ-साथ सभी की नजरें अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के भाग में अपनी जगह बनाने वाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों पर भी होंगी। इस सूची में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के चयन के लिए अंतराष्ट्रीय जूरी का एक खास पैनल बनाया गया है।
विज्ञापन


आईएफएफआई ने अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता भाग के लिए अंतराष्ट्रीय जूरी और फिल्मों का ऐलान किया है। मशहूर सिनेमैटोग्राफर और पूर्व एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के पूर्व अध्यक्ष जॉन बेली, भारत के 50वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के अंतर्राष्ट्रीय जूरी की अध्यक्षता करेंगे। वहीं फ्रांसीसी फिल्म निर्माता और कान अंतराष्ट्रीय जूरी 2019 के सदस्य रह चुके रॉबिन कैंपिलो समेत प्रसिद्ध चीनी फिल्म निर्माता झांग यांग, ब्रिटिश सिनेमा की जानी मानी हस्ती फिल्मकार लिन्ने रामसे और प्रख्यात भारतीय फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी इस अंतर्राष्ट्रीय जूरी के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के गोल्डन जुबली संस्करण में 20 देशों का प्रतिनिधित्व करती हुईं सर्वश्रेष्ठ 15 फिल्में हैं, जो प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड (स्वर्ण मयूर पुरस्कार) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहीं हैं। यह चयन 700 से अधिक फिल्मों में से किया गया है। इस सूची में भारत की दो फिल्में, माई घाट: क्राइम नंबर 103/2005 (मराठी) और जलीकट्टू (मलयालम) हैं।  

पढ़ें: PHOTO: शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना तक, सभी ने खोला व्रत, इस अभिनेत्री ने तो विदेश में मनाया करवा चौथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed