फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Giorgia Andriani shares photos from ujjain says Privileged to receive the blessings of Jai Shree Mahakaal

Giorgia Andriani: जॉर्जिया एंड्रियानी ने उज्जैन नगरी में किए महाकाल के दर्शन, लिखा- 'जय श्री महाकाल'

Thu, 03 Jul 2025 04:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 03 Jul 2025 04:42 PM IST
सार

Jai Shree Mahakaal: आज गुरुवार को जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी शानदार तस्वीरें उज्जैन नगरी से शेयर कीं। इन शानदार तस्वीरों के साथ जॉर्जिया ने एक खास नोट भी लिखा।  
 

विज्ञापन
Giorgia Andriani shares photos from ujjain says Privileged to receive the blessings of Jai Shree Mahakaal
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : इंस्टाग्राम@giorgia.andriani22

विस्तार

अरबाज की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सादगी भरी तस्वीरें शेयर कीं। जॉर्जिया की ये तस्वीरें उज्जैन नगरी के महाकाल के मंदिर की हैं। इन तस्वीरों के साथ जॉर्जिया ने एक नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन

 

जॉर्जिया एंड्रियानी का पोस्ट
आज जॉर्जिया एंड्रियानी ने इंस्टाग्राम पर सिंपल सूट में उज्जैन नगरी से अपनी शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इन तस्वीरों में जॉर्जिया महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। इन बेहतरीन तस्वीरों के साथ जॉर्जिया ने कैप्शन में लिखा, 'महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय श्री महाकाल।'

View this post on Instagram

A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
जॉर्जिया एंड्रियानी की इस शानदार पोस्ट पर सिंगर जुबिन नौटियाल ने कमेंट बॉक्स में नमस्ते और स्माइली इमोजी बनाई है। एक फैन ने लिखा, 'अच्छा लग रहा है', एक फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर... बहुत सुरुचिपूर्ण... बस वाह जैसी लग रही हो!', एक फैन ने लिखा, 'बहुत सुन्दर लग रही हो', एक फैन ने लिखा, 'जय जय श्री महाकाल।'
विज्ञापन

जॉर्जिया एंड्रियानी का करियर
जॉर्जिया एंड्रियानी एक इतालवी मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2017 में फिल्म "गेस्ट इन लंदन" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्होंने "आई लव यू ट्रूली" और "वेलकम टू बजरंगपुर" जैसी फिल्मों में भी काम किया है। जॉर्जिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कथित तौर पर काफी समय पहले उनका नाम सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ भी जुड़ा था।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: उर्फी जावेद को हुई एलर्जी, सबा अली खान पटौदी ने जताई चिंता

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed