फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghajini Fame Producer Madhu Mantena And His Wife Ira Trivedi Blessed With Baby Boy Celebs Congratulate Them

‘गजनी’ के निर्माता मधु मंटेना के घर गूंजी किलकारी, पत्नी इरा ने दिया बेटे को जन्म; सेलेब्स ने दी बधाई

Mon, 23 Mar 2026 12:25 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 12:25 PM IST
सार

Madhu Mantena Blessed With Baby Boy: निर्माता मधु मंटेना पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। जानिए कपल ने ये गुड न्यूज साझा करते हुए क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Ghajini Fame Producer Madhu Mantena And His Wife Ira Trivedi Blessed With Baby Boy Celebs Congratulate Them
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान की ‘गजनी’ और कंगना रनौत की ‘क्वीन’ जैसी सफल फिल्मों के निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियां आई हैं। मधु की पत्नी इरा त्रिवेदी ने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही कपल के जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ है। कपल ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।

विज्ञापन

कपल ने साझा किया खूबसूरत संदेश
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने एक साझा पोस्ट अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपल ने नीले रंग के पदचिह्न और भगवान कृष्ण की तस्वीर वाली एक पोस्ट साझा की। इसके साथ ही एक दिल छू लेने वाले कैप्शन में इस आशीर्वाद के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhu Mantena (@madmantena)




दंपति ने यह भी बताया कि बच्चे का जन्म नवरात्रि और ईद के त्योहारों के दौरान हुआ, जिससे यह अवसर परिवार के लिए और भी खास हो गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हे कृष्ण, इस सुंदर आशीर्वाद के लिए, हमारे जीवन को प्यार और प्रकाश से भरने के लिए धन्यवाद। इरा और मैंने कल नवरात्रि के पवित्र दिनों में, ईद के दिन अपने बच्चे का स्वागत किया।’

 

सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं
कपल के इस गुड न्यूज को साझा करते ही उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। फैंस समेत कई सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी। इसमें राजकुमार राव, रवीना टंडन और पुलकित सम्राट सहित कई हस्तियों ने कपल को शुभकामनाएं दीं और नवजात बच्चे के लिए अपना प्यार भेजा।













जून 2023 में हुई कपल की शादी
इसी साल जनवरी में मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वे एक बीच पर सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे और इरा अपना बेबी बंप दिखा रही थीं।

तस्वीरों में उनका पालतू डॉगी भी दिखाई दिया था। मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने 11 जून 2023 को मुंबई में करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed