फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   get ready for a massive sword fight between amitabh bachchan and aamir khan in thugs of hindostan

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक दूसरे पर तानेंगे तलवार

Thu, 14 Sep 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Thu, 14 Sep 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
get ready for a massive sword fight between amitabh bachchan and aamir khan in thugs of hindostan
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
बॉलीवुड के दो मिस्टर परफेक्शिनिस्ट अगर आ जाएं आमने-सामने और तान दें एक दूसरे पर तलवार तो क्या कहेगे आप? अरे भाई क्या कहेंगे...सांसे रोककर बस इस फाइट को देखेंगे। तो भाई इस सीन को देखने के लिए तैयार हो जाएं। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक दूसरे पर तलवार तानने वाले हैं।
विज्ञापन


पढ़ें-'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के बाद आमिर खान बनेंगे 'अंतरिक्ष यात्री'
विज्ञापन



आमिर और अमिताभ बच्चन के बीच खतरनाक तलवारबाजी का सीन फिल्माया गया है। DNA की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वैसे तो कई थर्रा देने वाले एक्शन सीन हैं लेकिन दोनों एक्टर्स की तलवार की ये फाइट वाला सीन सबपर भारी पड़ने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में हुई फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सोर्स के जरिए ये बात सामने आई। सोर्स से पता चला है कि दोनों एक्टर्स इस सीन को लेकर खास तैयारी कर रहे हैं। वैसे भी बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को मिस्टर परफेक्शिनस्ट का तमगा दिया है। इसके बाद अगर दूसरे नंबर पर किसी को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है तो वो हैं आमिर खान। 

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'  में दोनों एक्टर्स के एक साथ होने की बात से ही दर्शक बेहद उत्साहित थे और अब तलवारबाजी के सीन की खबर सुनने के बाद दर्शकों की बेसब्री बढ़ गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed