फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Genelia Dsouza Shares Heartfelt Note For Hubby Riteish Deshmukh On His Birthday With Romantic Photos

‘मेरा दिल तुम्हारे पास है’, जेनेलिया ने रितेश देशमुख के जन्मदिन पर लुटाया प्यार; नोट शेयर कर कहा- तुम सबकुछ हो

Wed, 17 Dec 2025 03:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 17 Dec 2025 03:12 PM IST
सार

Genelia D’Souza Wishes For Riteish Deshmukh: पति रितेश देशमुख के जन्मदिन पर पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Genelia Dsouza Shares Heartfelt Note For Hubby Riteish Deshmukh On His Birthday With Romantic Photos
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम-@geneliad

विस्तार

अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रितेश देशमुख आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अब अभिनेता को उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जेनेलिया ने रितेश के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए पति के लिए एक दिल छू लेने वाला भावुक नोट भी लिखा है। तस्वीरों की तरह ही जेनेलिया ने अपने कैप्शन में भी रितेश पर प्यार लुटाया है।

विज्ञापन

प्यारे रितेश…
जेनेलिया ने अपनी पोस्ट में रितेश के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपल ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है। तस्वीरों के साथ पति रितेश पर प्यार लुटाते हुए, जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यारे रितेश मुझे पता है कि हम दोनों को जानने वाले सभी लोग सोचते होंगे कि इतने साल बाद भी हम एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते और इतने खुश कैसे हैं। लेकिन सच्चाई तो यही है कि यह सब तुम्हारी वजह से है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)


 

तुम मेरे लिए सबकुछ हो
आगे रितेश की तारीफ करते हुए जेनेलिया ने लिखा, ‘तुम मुझे हंसाते हो और अगर मैं रो भी दूं तो तुम मेरे हर आंसू पोंछ देते हो। तुम लोगों से जुड़ने का सबसे अद्भुत तरीका जानते हो और तुम्हारे साथ हर कोई खुद को महत्वपूर्ण समझता है। मेरे लिए तुम चौबीसों घंटे मेरे साथ हो। आप जैसे गोल्डेन हार्ट वाले इस इंसान से मुझे कितना कुछ सीखने को मिलता है। मैं तुम्हें हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड याद रखूंगी, क्योंकि तुम मेरे लिए सब कुछ हो और उससे भी बढ़कर हो। जन्मदिन मुबारक हो मेरी धड़कन। मेरा दिल तुम्हारे पास है, बस इसे अपने पास सुरक्षित रखना।’

पिछले 22 साल से साथ हैं रितेश-जेनेलिया
रितेश और जेनेलिया का रिश्ता लगभग दो दशक से भी पहले साल 2003 में 'तुझे मेरी कसम' फिल्म के सेट पर शुरू हुआ था। साल 2012 में दोनों ने अपने प्यार और दोस्ती को एक रिश्ते का नाम देते हुए शादी कर ली। पिछले 13 साल से दोनों शादी के बंधन में भी उतने ही प्यार से रह रहे हैं। कपल के दो बेटे हैं रियान और राहिल। रितेश-जेनेलिया अक्सर ही अपने फैमिली मूमेंट साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed