फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gender test allegations against shahrukh khan is baseless

लिंग जांच मामले में बरी हो जाएंगे शाहरुख

Fri, 13 Sep 2013 03:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
gender test allegations against shahrukh khan is baseless

अपने तीसरे बच्चे की लिंग जांच के मामले में अभिनेता शाहरुख खान पूरी तरह से बरी हो सकते हैं।

विज्ञापन


शाहरुख खान के तीसरे बच्चे के जन्म के साथ ही यह विवाद जुड़ गया था कि शाहरुख ने जन्म पूर्व इस बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया था।

इस मामले में शाहरुख के खिलाफ लिंग परीक्षण का आरोप लगाते हुए कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि सरोगेसी तकनीक से हो रहे इस बच्चे की शाहरुख ने लिंग जांच कराई है।


कोर्ट में चल रहे इस मामले में शाहरुख को एक बड़ी राहत मिली है। मुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने गुरुवार को कोर्ट में कुछ कागजात पेश किए हैं। इन कागजात के मुताबिक शाहरुख खान ने बच्चे के जन्म के पूर्व लिंग परीक्षण नहीं कराया था।
विज्ञापन


यह कागजात उस अस्पताल की रिर्पोट के आधार पर बनाए गए हैं जहां शाहरुख के इस तीसरे बच्चे का सरोगेसी तकनीक से जन्म हुआ था।

कोर्ट में यह सुनवाई सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा देशपांडे के द्वारा जनहित में दायर की गई याचिका के बाद हो रहा है।

इस मसले पर कोर्ट का फैसला इसी महीने के अंत तक आ सकता है। मालूम हो कि शाहरुख खान का तीसरी बच्चा सरोगेसी तकनीक से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed