फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gangster demands Rs 5cr from singer Arijit Singh

मशहूर गायक को धमकी, पांच करोड़ दो नहीं तो फ्री में गाओ

Mon, 17 Aug 2015 03:26 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
Gangster demands Rs 5cr from singer Arijit Singh

बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह को धमकी मिली है। यह धमकी गैंगेस्टर रवि पुजारी ने दी है। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, अरिजीत सिंह से रवि पुजारी ने पांच करोड़ की मांग की। लेकिन रुपये ना दे पाने की स्थिति में रवि पुजारा ने कहा कि उसे उनकी आवाज बहुत पसंद है और पैसे नहीं दे पा रहा है तो जहां वो कहता है उसे फ्री में स्टेज शो करने होंगे। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत में ये बातें कहीं गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अरिजीत ने पैसों की मांग किए जाने पर और इसके बाद उसके द्वारा आयोजित म्यूजिकल कार्यक्रमों में गाना गाएं जाने को लेकर फोन पर हुई इस बातचीत के बारे में मुंबई पुलिस को जानकारी दी। अरिजीत सिंह ने बताया कि, मैं सितंबर में अमेरिका के अपने दौरे पर हूं। वहां मुझे कई शो करने हैं। इसलिए मैंने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

फोन की घंटी बजते ही डर जाते हैं अरिजीत सिंह

Gangster demands Rs 5cr from singer Arijit Singh

अरिजीत ने बताया कि, मेरे सभी कार्यक्रमों का आयोजन नट्टू भाई करते हैं। उन्होंने ही 2014 में भी मेरे अमेरिका में हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया था। नट्टू भाई अलग-अलग शहरों के प्रमोटरों के साथ कार्यक्रम करते हैं। अरिजीत ने कहा कि इस फोन के बाद हमने तय किया कि हम किसी नए प्रमोटर के साथ नहीं जाएंगे। क्योंकि एक नए प्रमोटर के जरिए ही मेरा नंबर रवि पुजारा तक पहुंचा।

अरिजीत का कहना है कि पुजारी ने मेरे मैनेजर तारसाने पर काफी दबाव बनाने की कोशिश की। जब मैं स्टूडियो के अंदर होता हूं, तब कोई भी फोन नहीं उठाता। उसी बीच पुजारी ने तारसाने को फोन कर बार-बार दबाव बनाया। तारसाने इस से घबरा गए और उन्होंने मुझे पूरी घटना की जानकारी फोन पर दी। इसके बाद ही हमने पुलिस को इस बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed