फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganapath new poster out tiger shroff and kriti sanon action film will be release on 20 October 2023

Ganapath: इस दिन रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत', निर्माताओं ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

Mon, 18 Sep 2023 04:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Sep 2023 04:26 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'गणपत' का नया पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया।

विज्ञापन
Ganapath new poster out tiger shroff and kriti sanon action film will be release on 20 October 2023
गणपत - फोटो : Social media

विस्तार

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने साल 2014 में अपनी पहली फिल्म हीरोपंती से स्क्रीन पर धूम मचा दी थी, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। एक बार फिर वे दोनों दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। वे इन दिनों आने वाली एक्शन फिल्म 'गणपत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से टाइगर श्रॉफ का धांसू लुक जारी किया गया है। फिल्म के पोस्टर में टाइगर का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने साझा किया पोस्टर
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले आज सोमवार को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'गणपत' के पोस्टर को पांच भाषाओं में रिलीज किया। आधिकारिक पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का खास अंदाज देखने को मिल रहा है। अभिनेता ने पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “उसको कोई क्या रोकेगा, जब बप्पा का है उसके हाथ। आ रहा है गणपत, करने एक नई दुनिया की शुरुआत। 'गणपत' इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)



40 Plus Perfect: अमीषा के बाद अब करीना और शिल्पा की बारी, 40 प्लस अभिनेत्रियों ने संभाली सिनेमा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
पोस्टर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और टाइगर श्रॉफ को जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो यह भविष्य पर आधारित है। फिल्म के मुख्य नायक गणपत के दृढ़ संकल्प की एक कहानी को फिल्म दर्शाएगी। निर्देशक विकास बहल के जरिए निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और हिमांशु जयकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'गणपत' 20 अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

KKK13: खतरों के खिलाड़ी 13 से हुआ 'अली बाबा' का एलिमिनेशन, जीत के इतने करीब पहुंचने के बाद हरा खिलाड़ी

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता टाइगर श्रॉफ अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू करेंगे, जिसका नाम 'रेम्बो' है। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे।

Kangana Ranaut: एक सुपरस्टार ने कंगना रणौत को दी थी एक्टिंग कम करने की सलाह, एक्टर के नाम को लेकर लग रहे कयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed