फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Game of Thrones Donachie gets role in R Madhavan upcoming film Rocketry The Nambi Effect

'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के डोनाची को माधवन की 'रॉकेटरी द नंबी इफेक्ट' में मिला रोल, पूरी हुई शूटिंग

Wed, 19 Jun 2019 10:33 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 19 Jun 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Game of Thrones Donachie gets role in R Madhavan upcoming film Rocketry The Nambi Effect
Ron Donachie - फोटो : file photo
अभिनेता से निर्देशक बने आर माधवन ने मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन पर बन रही बायोपिक 'रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट' की शूटिंग रिकॉर्ड समय में पूरी कर ली है। भारत, फ्रांस, जर्मनी, रूस, अमेरिका आदि देशों में शूट हुई यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म में गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के मशहूर अभिनेता रॉन डोनाची भी एक खास किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की कंपनी तैयार कर रही है। हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में बन रही फिल्म 'रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट' की दुनिया के तमाम देशों में फैली शूटिंग का आखिरी शेड्यूल सर्बिया में खत्म होते ही माधवन ने फिल्म की रैप अप पार्टी का एलान कर दिया। रैप अप पार्टी में फिल्म की कास्ट और क्रू ने माधवन की पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के सुपरहिट गाने 'सच कह रहा है जमाना', पर जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन


इस फिल्म में माधवन और मशहूर अभिनेत्री सिमरन की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों को साउथ की सबसे लोकप्रिय जोड़ी के तौर पर पहचान मिली हुई है। माधवन ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट या ट्रेलर लांच का एलान नहीं किया है। लेकिन, अमर उजाला को एक्सक्लूसिव तौर पर फिल्म के जो भी रशेज देखने को मिले हैं, उनसे फिल्म के विशाल कैनवस का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड के तकनीशियनों ने फिल्म का लुक बिल्कुल किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की तरह रखा है। फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान भी एक खास भूमिका में हैं। सूत्रों की मानें तो इस सीन की शूटिंग करते करते शाहरुख इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed