Gadar 3: 'गदर 3' का करना होगा लंबा इंतजार! अनिल शर्मा के बयान ने प्रशंसकों को किया निराश
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' ने वाकई में बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत 'गदर 2' की दमदार सफलता के बाद से ही 'गदर 3' की चर्चा हो रही है। निर्देशक ने इस साल की शुरुआत में ही 'गदर 3' की पुष्टि की थी। साथ ही बताया था कि वह और उनके लेखकों की टीम इसके तीसरे भाग के लिए विचारों पर मंथन कर रही है। वहीं, अब अनिल ने 'गदर 3' की प्रगति के बारे में जानकारी दी है। अपडेट ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
अनिल शर्मा ने आगामी फिल्मों पर दिया अपडेट
'गदर 2' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर काम करने के लिए तैयार हैं। एक हालिया इंटरव्यू में शर्मा ने 'गदर 3' की प्रगति के बारे में जानकारी दी साथ ही अपनी आने वाली फिल्म 'वनवास' पर प्रकाश डाला, जिसमें नाना पाटेकर और उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा हैं। अनिल ने 'वनवास' को आधुनिक समय में स्थापित 'भावनात्मक गदर' के रूप में वर्णित किया।
दिलों में उतरेगी 'वनवास' की कहानी
अनिल शर्मा ने 'श्रद्धांजलि', 'बंधन कच्चे धागों का' और 'अपने' जैसी अपनी पिछली फिल्मों की तुलना करते हुए खुलासा किया कि 'वनवास' पारिवारिक शैली में गहराई से उतरता है। निर्देशक ने कहा, 'यह बनारस में कुंभ मेले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह भावनात्मक चोट और जीवन की यात्रा से संबंधित है, जो हर व्यक्ति से जुड़ती है।'
Gajraj Rao: दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर पोस्ट करने वालों पर गजराज का तंज, कहा-तुरंत छुट्टियों की तस्वीरें आती हैं
'गदर 3' का इंतजार अभी बाकी
अनिल शर्मा ने बहुप्रशंसित फिल्म 'गदर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'गदर 3' पर अपडेट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि फिल्म अभी भी शुरुआती चरण में है। उन्होंने कहा, 'गदर 3 की अभी तैयारियां चल रही हैं, कहानी पर काम चल रहा है।' हालांकि, निर्देशक ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनका ध्यान अभी 'वनवास' पर है। फिल्म के इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है, जिसके बाद शर्मा 'गदर 3' के निर्माण में उतरने की योजना बना रहे हैं।
Khushi Kapoor: खुशी कपूर ने नैन-नक्श बदलने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा! खुलासा कर बटोरी तारीफ
'अपने 2' पर साधी चुप्पी
वहीं, जब अनिल शर्मा से एक और बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'अपने 2' पर अपडेट मांगा गया तो उन्होंने चुप्पी साधने का फैसला किया। अनिल ने कहा, 'हम बाद में बात करेंगे अपने 2 पर।' हालांकि, अनिल ने साफ कर दिया कि वह वर्तमान में 'वनवास' पर काम कर रहे हैं। साथ ही उनकी पाइपलाइन में 'गदर 3' भी है। प्रशंसकों को आने वाले कुछ महीनों में बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।