फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Teaser Release On 12th June At 12 PM Sunny Deol and Ameesha Patel ready to win hearts

Gadar 2 Teaser Release: 'गदर 2' का आधिकारिक टीजर कल होगा रिलीज, समय से भी उठा पर्दा

Sun, 11 Jun 2023 05:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 11 Jun 2023 05:32 PM IST
सार

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' का आधिकारिक टीजर कल रिलीज होगा। वहीं, इसके समय से भी पर्दा उठ गया है। 
 

विज्ञापन
Gadar 2 Teaser Release On 12th June At 12 PM Sunny Deol and Ameesha Patel ready to win hearts
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर' के सीक्वल 'गदर 2' को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वहीं, अब दर्शकों को एंटरटेनमेंट डोज की झलक दिखाने के लिए मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज करने का फैसला किया है। रिपोर्ट की मानें तो, 'गदर 2' का टीजर आधिकारिक तौर पर कल यानी 12 जून 2023 को जारी किया जाएगा। वहीं, इसके समय को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

कब आएगा 'गदर 2' का टीजर

'गदर 2' का टीजर कल डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। हालांकि, टीजर 'गदर' के पहले भाग से जुड़ा हुआ है, जो वर्तमान में सिनेमाघरों में चल रहा है। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा और जी स्टूडियो ने इसका आधिकारिक टीजर 12 जून 2023 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा न बनने पर तोड़ी चुप्पी, मेकर्स को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Gadar (@gadarmovie_official)

टीजर को लेकर फैंस का उत्साह हाई

फिल्म की पहली किस्त ने अपनी रिलीज पर ही 'गदर' मचा दिया था और भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई। इसके मशहूर डायलॉग, मनोरंजक कहानी और स्टारकास्ट के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों के साथ एक जुड़ाव बना लिया, जिससे फिल्म उनके दिलों में एक विशेष स्थान हासिल करने में सफल रही। अब, मेकर्स 'गदर 2' के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। 

Kangana Ranaut: कंगना ने रणबीर को 'दुर्योधन' तो करण को कहा 'शकुनि मामा', बोलीं- सुशांत को इन्होंने उकसाया था

'गदर 2' की रिलीज डेट

'गदर 2' का टीजर बहुप्रतीक्षित सीक्वल में एक रोमांचक झलक पेश करने का वादा करता है। शानदार कलाकारों, प्रतिभाशाली डायरेक्टर के साथ 'गदर 2' दर्शकों को लुभाने और एक नई सिनेमाई सनसनी पैदा करने के लिए तैयार है। 'गदर 2' के साथ गदर गाथा के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार हो जाएं। फिल्म की रिलीज की बात करें तो, सकीना और तारा सिंह की जोड़ी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed