फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Sunny Deol Anil Sharma Utkarsh Sharma Reaction on Success of Chandrayaan 3 Soft Landing

Sunny deol: चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी से झूमी गदर 2 की टीम, सनी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था...है...और रहेगा

Wed, 23 Aug 2023 11:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 23 Aug 2023 11:55 PM IST
सार

'गदर 2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म देशभर से बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

विज्ञापन
Gadar 2 Sunny Deol Anil Sharma Utkarsh Sharma Reaction on Success of Chandrayaan 3 Soft Landing
रोहतक के पुलिसकर्मी देखेंगे गदर 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस लिस्ट में 'गदर 2' की टीम का नाम भी शामिल है। सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा ने इस सफलता पर खुशी जताई है।

विज्ञापन

Chandrayan 3 Landing: 'भारत चांद पर है...,' 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर झूम उठे मनोरंजन जगत के सितारे

विज्ञापन

सनी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद

पूरे देश के साथ इस विजयी क्षण का जश्न मनाते हुए सनी दओल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "कितना गर्व का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो को बधाई। भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।"

अनिल शर्मा ने जताई खुशी

वहीं, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने लिखा, "चंदा मामा दूर नहीं रह रहे अब अपने घर के हो गए.. चंद्रयान 3 चांद पर उतर गया। हम अब चांद पर हैं। गदर गदर गदर। हर हिंदुस्तानी का गदर। हर भारतवासी आज गौरवान्वित हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद था..है.. और रहेगा।”

विज्ञापन

उत्कर्ष ने शेयर किया वीडियो

उनके अलावा 'गदर 2' में सनी देओल के बेटे की भूमिका निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
Mika Singh: मीका सिंह को बिगड़े स्वास्थ्य की वजह से रद्द करना पड़ा वर्ल्ड टूर, उठाया 15 करोड़ का नुकसान

गदर 2 का दमदार प्रदर्शन जारी

'गदर 2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म देशभर से बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने हाल ही में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed