Sunny Deol: 'कहानी अच्छी होगी तो दर्शक मिल ही जाएंगे', यमला पगला दीवाना और अपने के सीक्वल पर सनी ने कही यह बात
सनी की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद सनी ने फिल्मों के सीक्वल पर अपने विचार रखे हैं।
विस्तार
निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही थी। सनी की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद सनी ने फिल्मों के सीक्वल पर अपने विचार रखे हैं।
फिल्मों के सीक्वल पर सनी देओल ने कही यह बातहाल ही में, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल ने अपने प्रशंसकों से भविष्य में ऐसी और अच्छी फिल्में बनाने का वादा किया। सनी देओल ने अपने प्रशंसकों को वचन दिया कि वह उनके लिए अच्छी फिल्में लाते रहेंगे और अच्छा मनोरंजन प्रदान करते रहेंगे। अभिनेता से आगे उनसे यमला पगला दीवाना, अपने और गदर 2 के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, 'तीनों फिल्मों का अपना-अपना स्पेस है। यमला पगला दीवाना में हम सभी एक साथ थे। हमने दर्शकों को खूब हंसाया. कई लोग चाहते हैं कि हम दोबारा फिल्म करें, लेकिन इसके लिए सबसे पहले एक कहानी का होना जरूरी है। मेरे पास अपने 2 की कहानी है। देखते हैं हम कब शुरू करते हैं।’
Ghommer: 'घूमर' देखकर नहीं रुके अमिताभ बच्चन के आंसू, फिल्म की तारीफ में बिग बी ने कही यह बात
कहानी अच्छी हो तो सीक्वल चल जाते हैं
सनी ने आगे कहा, ‘अपने फिल्म पारिवारिक मूल्यों की एक खूबसूरत कहानी है, जो हमने अपने में दिखाया है उसका विस्तार है। बस अभी मुझे लगता है कोई एक्ट्रेस थी जो रोल करने से डर रही थी, शायद अब करेगी। गदर 2 तो वैसे भी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रही है तो मुझे यह सब देखकर काफी खुशी हो रही है।’
TV Actress: इन अभिनेत्रियों को दूसरी शादी में मिला सच्चा प्यार, समाज की रीति को तोड़ चुना जीवनसाथी
दर्शकों के बीच खूब चल रही है गदर 2
आपको बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो गई है और इसे ऑडियंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। फिल्म कमाई के मामले में भी ओएमजी 2 को पीछे छोड़ रही है।