फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Star Ameesha Patel to Join Bobby Deol Akshaye Khanna for Humraaz 2 Says she is Still Unsure

Humraaz 2: बॉबी-अक्षय के साथ 'हमराज 2' में नजर आएंगी अमीषा पटेल? फिल्म के सीक्वल पर कही ये बात

Sat, 10 Feb 2024 09:54 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 10 Feb 2024 09:54 AM IST
सार

अब्बास और मस्तान 22 साल बाद अपनी 2002 की रोमांटिक थ्रिलर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है कि इस निर्देशक जोड़ी ने आखिरकार एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है, जो न केवल बड़ी है बल्कि पहले भाग से भी बेहतर है।

विज्ञापन
Gadar 2 Star Ameesha Patel to Join Bobby Deol Akshaye Khanna for Humraaz 2 Says she is Still Unsure
हमराज और अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल अभिनीत रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'हमराज' के सीक्वल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। अब्बास और मस्तान 22 साल बाद अपनी 2002 की रोमांटिक थ्रिलर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है कि इस निर्देशक जोड़ी ने आखिरकार एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है, जो न केवल बड़ी है बल्कि पहले भाग से भी बेहतर है। जाहिर तौर पर अब्बास-मस्तान और निर्माता रतन जैन बॉबी और अक्षय को उनके किरदारों में वापस लाना चाहते हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकरअमीषा ने बातचीत की है।

विज्ञापन

हमराज 2 का हिस्सा होंगी अमीषा?

अमीषा पटेल ने हाल ही में इस पर बात की क्या वह हमराज 2 का हिस्सा होंगी। हालांकि इस फिल्म में उनकी वापसी की संभावना काफी ज्यादा है। अभिनेत्री ने पिछले साल ही गदर 2 जैसी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने कहा कि वह लंबे वक्त से एक सीक्वल की तलाश में हैं। अमीषा ने कहा कि उन्हें अभी भी पता नहीं है कि निर्माताओं ने हमराज 2 के लिए कोई स्क्रिप्ट तय कर ली है या फिर नहीं। 

विज्ञापन


TBMAUJ Day 01 Collection: ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ तक पहुंचा शाहिद की फिल्म का कलेक्शन, शनि की चाल पर सबकी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

हमराज के सीक्वल पर क्या बोलीं अभिनेत्री

अमीषा पटेल ने बातचीत में कहा, 'कुछ दिन पहले यह समाचार देखकर काफी आश्चर्य हुआ। मुझे निश्चित रूप से पता था कि निर्माता और निर्देशक हमराज 2 के लिए कुछ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह तय है या नहीं मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं है। मुझे इसके बारे में तब और अधिक जानकारी मिली, जब हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया कि निर्देशकों ने फिल्म को लेकर कुछ अच्छे कॉन्सेप्ट मिले हैं।'


अमीषा ने गदर 2 से किया अपना कमबैक

सीक्वल के बारे में अपनी चुप्पी साधे हुए अमीषा पटेल ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसे निर्माता रतन जैन पर छोड़ना सही है। वह जब भी महसूस करेंगे कि यह सही समय है और निर्माताओं को लगता है कि वे तैयार हैं। तो वे इसके बारे में बोलेंगे।' पिछले साल गदर 2 से अमीषा ने सनी देओल के साथ पर्दे पर अपनी जबर्दस्त वापसी की थी। 

Prem Ki Shaadi: ठंडे बस्ते में गई फिल्म 'प्रेम की शादी'? सलमान-सूरज की फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed