Gaurav Chopraa: 'बिना टेस्ट और ऑडिशन के हॉलीवुड में मिला था ब्रेक', 'गदर 2' के गौरव चोपड़ा का बड़ा खुलासा
अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस रोल को लेकर अपनी झिझक भी व्यक्त की थी। अब हाल ही में, गौरव ने बताया कि उन्हें बिना कोई टेस्ट या ऑडिशन दिए हॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला था।
विस्तार
टीवी की दुनिया से सफर शुरू किए गौरव चोपड़ा को हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था। इसमें वह कर्नल रावत की भूमिका निभा रहे थे। हालांकि इस रोल को करने के लिए वो शुरुआत में श्योर नहीं थे। अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस रोल को लेकर अपनी झिझक भी व्यक्त की थी। अब हाल ही में, गौरव ने बताया कि उन्हें बिना कोई टेस्ट या ऑडिशन दिए हॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला था।
गौरव ने बताया कि कैसे मिला था हॉलीवुड ऑफर
अनिल शर्मा की 'गदर 2' में गौरव चोपड़ा ने लेफ्टिनेंट देवेंद्र रावत का किरदार निभाया। वह अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में गौरव ने अपने हॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की है। यह उस वक्त की बात है, जब गौरव इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ही रहे थे, तभी उन्हें हॉलीवुड से भी ऑफर मिला था।
बिना ऑडिशन और टेस्ट के मिली थी हॉलीवुड फिल्म
गौरव ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एडवर्ड ज्विक द्वारा निर्देशित 'ब्लड डायमंड' बिना किसी टेस्ट या ऑडिशन के मिली थी। अभिनेता ने कहा, ‘जब मैंने जाने का फैसला किया तो मुझसे कहा गया, पागल हो? तुम अभी-अभी यहां स्टार बने हो और तुम थिएटर प्रोडक्शन के लिए साउथ अफ्रीका जाना चाहते हो? तुमने जस्ट अभी कमाना शुरू किया है। तुम पागल हो', लेकिन मैं ये अवसर गंवाना नहीं चाहता था, इसलिए मैं गया और शो अच्छा चला।’
सामने से निर्देशक का आया था कॉल
गौरव ने आगे कहा, ‘अफ्रीका के शो में कुछ कास्टिंग वाले भी मौजूद थे। उन्होंने शो देखा और डायरेक्टर एडवर्ड ज्विक को दिखाया फिर मैं इंडिया वापस आ गया और मुझे एक कॉल आया। उन्होंने कहा मैंने देखा तुम कैसे गाते, डांस और एक्ट करते। मैंने तुम्हारे कुछ इंटरव्यूज भी देखे और मैं तुम्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता हूं।' आगे अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया कि 'ब्लड डायमंड' करने के बाद उन्होंने खुद को सीरियसली लेना शुरू कर दिया था।’