फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'fukrey' and 'ankur arora murder case' release this friday

क्या ये 3 फिल्में दे पाएंगी 'ये जवानी...' को टक्कर?

Wed, 12 Jun 2013 01:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Jun 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
'fukrey' and 'ankur arora murder case' release this friday

31 मई को रिलीज हुई 'ये जवानी है दीवानी' को दो सप्ताह बाद इस शुक्रवार बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल सकती है। इस शुक्रवार तीन अलग-अलग टेस्ट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से 2 बॉलीवुड और एक हॉलीवुड की फिल्म है।

विज्ञापन


फरहान अख्तर द्वारा बनायी गयी फिल्म 'फुकरे' इस शुक्रवार रिलीज होगी। 'फुकरे' फिल्म दिल्ली ईस्ट को फोकस करती हुए युवाओं पर बनायी गयी एक दिलचस्प फिल्म है। फिल्म में बड़ा नाम कोई नहीं है लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट उसे बड़ा बना रही है।
विज्ञापन


मृगदीप लांबा निर्देशित इस फिल्म में पुलकित सम्राट, मजनोत सिंह, ऋचा चड्ढा और प्रिया आंनद की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के गाने रिलीज होने से पहले ही चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' है। डाक्टरों की मेडिकल लापरवाही को विषय बनाकर रची गयी इस फिल्म में मुख्य किरदार केके मेनन निभा रहे हैं। इस फिल्म को भारत की पहली मेडिकल थ्रिलर फिल्म भी कहा जा रहा है।


विक्रम भट्ट द्वारा लिखी और प्रोड्यूस की गयी इस फिल्म सुहैल ततरी ने निर्देशित किया है। केके मेनन के अलावा इस फिल्म में टिस्का चोपड़ा और अर्जुन माथुर की भी मुख्य भूमिका है।

शुक्रवार को रिलीज हो रही तीसरी फिल्म हॉलीवुड की है। रसेल क्रो और हेनरी केविल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मैन ऑफ स्टील भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि तीन अलग-अलग तरह की फिल्में आने के बाद 'ये जवानी है दीवानी' को इन फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed