फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   From Allu Arjun to Sonu Sood Celebs Cheer India ICC Champions Trophy Victory

IND vs NZ: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर खुशी से झूमे सितारे

Sun, 09 Mar 2025 11:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Mar 2025 11:01 PM IST
सार

IND vs NZ: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब जीता। टीम इंडिया की इस जीत पर कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
From Allu Arjun to Sonu Sood Celebs Cheer India ICC Champions Trophy Victory
अल्लू अर्जुन, अनुपम खेर, सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। यह जीत भारत की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन-सोनू सूद ने जाहिर की खुशी

इस शानदार जीत पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, "चैंपियंस की जीत। बधाई हमारे नायकों को।"  साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "हमारे ब्लू ब्रिगेड को चैंपियंस ट्रॉफी की जीत की हार्दिक बधाई।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट में अनुपम खेर ने मनाया जश्न

अनुपम खेर ने उड़ान के दौरान खबर सुनते हुए लिखा, "मुंबई पहुंचा। फ्लाइट में सस्पेंस था। अभी पता चला कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली। हर हर महादेव। भारत माता की जय। हम हैं विश्व विजेता। जय हिंद।" 

विज्ञापन

इन सितारों ने भी दी बधाई

साउथ स्टार ममूटी ने भी टीम इंडिया की इस जीत पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, "टीम इंडिया को शानदार और दमदार जीत की बधाई।" साई धर्म तेज ने भी भारत की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "क्या रोमांचक मैच था! टीम इंडिया को इस शानदार जीत पर बधाई।" अरुण गोविल ने भी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। शानदार खेल और मजबूत टीम वर्क ने यह जीत दिलाई। पूरे देश को इस पर गर्व है। जय हिंद, जय भारत।  जय श्री राम।"
 



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed