फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Four Filmmakers Unite for Forbidden Love comprises four films

‘लस्ट स्टोरीज’, ‘घोस्ट स्टोरीज’ के बाद अब ‘फॉरबिडेन लव’ की बारी, इन चार निर्देशकों ने मिलाया हाथ

Sat, 05 Sep 2020 04:32 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 05 Sep 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Four Filmmakers Unite for Forbidden Love comprises four films
फॉरबिडन लव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘चिंटू का बर्थडे’,  ‘परीक्षा’, ‘मी रक्सम’ और ‘अटकन चटकन’ जैसी फिल्मों के बूते हिंदी सिनेमा के सुधी दर्शकों की बीच अपनी पैठ बनाने में कामयाब रहे देसी ओटीटी जी5 ने अब चार अनोखी प्रेम कहानियां पेश करने की तैयार की है। ‘फॉरबिडेन लव’ की नाम की इस फिल्मावली के लिए जी5 चार दिग्गज फिल्म निर्देशकों को साथ लेकर आ रहा है। ये कुछ कुछ उसी तरह का प्रयोग है जैसा नेटफ्लिक्स ने ‘लस्ट स्टोरीज’ और  ‘घोस्ट स्टोरीज’ बनाने के लिए किया था।

विज्ञापन


‘फॉरबिडेन लव’ की नाम की इस फिल्मावली सबसे पहले 'अरेंज्ड मैरिज' का नाम है जिसके निर्देशक प्रदीप सरकार हैं। अली फजल, पत्रलेखा और ओमकार कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली ये थ्रिलर फीचर एक फैमिली में सेट है। दूसरी फिल्म 'अनामिका' को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। फिल्म में आदित्य सील, पूजा कुमार और हर्ष छाया की शानदार भूमिकाएं बताई जा रही हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा है।

विज्ञापन

Four Filmmakers Unite for Forbidden Love comprises four films
फॉरबिडन लव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मावली की अगली फिल्म अनिरुद्ध रॉय चौधरी निर्देशित 'रूल्स ऑफ गेम' है। फिल्म में अहाना कुमरा, चंदन रॉय सान्याल और अनिंदिता बोस की मुख्य भूमिकाएं है। यह थ्रिलर कहानी एक तीस वर्ष की शादीशुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जो रोल-प्ले के साथ अपनी शादी को अधिक रोमांचक बनाने का फैसला करते हैं। सीरीज की आखिरी फिल्म ‘डायग्नोसिस ऑफ लव’ महेश मांजरेकर ने निर्देशित की है। इस फिल्म में राइमा सेन, महेश मांजरेकर और रणविजय सिंह जैसे कलाकार हैं। यह क्राइम थ्रिलर एक सर्जन और एक मरीज के बीच की प्रेम कहानी के बारे में है।

चार फीचर फिल्मों की इस फिल्मावली ‘फॉरबिडन लव’ का प्रीमियर 9 और 24 सितंबर को जी5 पर होने जा रहा है। इनमें से 'अरेंज्ड मैरिज' और 'अनामिका' 9 सितंबर को रिलीज होगी जबकि रूल्स ऑफ गेम' और 'डायग्नोसिस ऑफ लव' को 24 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed