टॉलीवुड अभिनेता संदीप किशन जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'माइकल' में दिखाई देंगे, जो एक एक्शन-ड्रामा है। रंजीत जयकोडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय सेतुपति अहम भूमिका में हैं। संदीप किशन के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से संदीप का फर्स्ट लुक जारी किया है। पोस्टर में अभिनेता अपने सिक्स पैक एब्स और बंदूक पकड़े दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक ही काफी इंटेंस है, जिससे पता लग रहा है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।
Michael First Look: 'माइकल' में ऐसा है संदीप किशन का लुक, विजय सेतुपति के साथ एक्शन-ड्रामा फिल्म में आएंगे नजर
संदीप किशन जल्द ही रंजीत जयकोडी के निर्देशन में बनी फिल्म 'माइकल' में दिखाई देंगे, जो एक एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म में विजय सेतुपति अहम भूमिका में हैं। फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।
माइकल में संदीप किशन के इस लुक को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। फैंस उनकी ट्रांसफॉर्मेशन से इंप्रेस हैं और उन्हें उनके इस लुक के लिए काफी बधाई भी दे रहे हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्टर की फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
अभिनेत्री दिव्यांशा कौशिक फिल्म में संदीप किशन की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में संदीप किशन और रंजीत जयकोडी के साथ अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार भी हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिली है। शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर एक और फिल्म 'ऊरु पेरू भैरवाकोना' (Ooru Peru Bhairavakona) का पोस्टर भी रिवील किया गया है।
निर्देशक-अभिनेता गौतम वासुदेव मेनन भी कलाकारों का हिस्सा हैं, जो फिल्म में सुदीप और विजय सेतुपति का सामना कर रहे हैं। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'माइकल' का निर्माण भरत चौधरी और पुष्कर राम मोहन राव ने श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी के तहत करण सी प्रोडक्शन एलएलपी के सहयोग से किया है। बता दें कि संदीप किशन तमिल फिल्मों के सुपस्टार हैं। उनकी कॉन्सेप्ट बेस्ट फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं।