फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   First look of Ghulam Ghaus Khan And Maharaja Gangadhar Rao from Manikarnika

गुलाम गौस खान और महाराज गंगाधर राव का लुक आया सामने, अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म 'मणिकर्णिका'

Sat, 15 Dec 2018 02:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Dec 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
First look of Ghulam Ghaus Khan And Maharaja Gangadhar Rao from Manikarnika
Manikarnika
कंगना की फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर तो 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले लगातार फिल्म के स्टार कास्ट का लुक रिवीज किया जा रहा है। हाल ही में झलकारी बाई बनीं अंकिता लोखंडे का लुक सामने आया था अब गुलाम गौस खान बने विलेन डैनी डेन्जोंगपा का लुक रिवील किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें गुलाम गौस खान रानी लक्ष्मीबाई के मुख्य कमांडर थे और जब झांसी के किले पर अंग्रेज अधिकार करने पहुंचे तब उनके नेतृत्व में ही रानी के तोपचिओ ने ब्रिटिश खेमे में खलबली मचा दी थी। 
विज्ञापन

इसके अलावा महाराजा गंगाधर राव बने जिशू सेनगुप्ता का लुक भी सामने आया है। बता दें साल 1850 में मणिकर्णिका का  विवाह झांसी के महाराजा गंगाधर राव के साथ हो गया और वे झांसी की रानी बन गयी। विवाह पश्चात उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया।

इससे पहले झलकारी बाई बनीं अंकिता लोखंडे का लुक रिलीज किया गया। फोटो में झलकारी बाई बनीं अंकिता युद्ध के लिए तैयार दिख रही थीं।झलकारी बाई रानी लक्ष्मी बाई की सेना की एक दमदार योद्धा रही हैं। बाद में वो रानी की दोस्त और सलाहकार भी बन जाती हैं। झलकारी बाई की बहादुरी के कई किस्से हैं और रानी लक्ष्मीबाई की तरह ही उनकी भी मूर्तियां बनीं। जो फिल्म में दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन

अभी कुछ दिनों पहले ही मणिकर्णिका का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आया। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया। 

फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed