मस्तराम को पढ़ा? अब फिल्म में देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में रेलवे और बस स्टेशन के आसपास मस्तराम की कहानियों की किताबें बिकती हैं। यह अश्लील कहानियां होती हैं। माना जाता है कि इनके लिखने वाला लेखक मस्तराम भी एक काल्पनिक नाम है।
अब इस नाम से फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में मस्तराम की कहानियों के कवर दिखाए गए हैं। पोस्टर के नीचे लिखा हुआ है कि यदि आप मस्तराम के बारे में नहीं जानते तो अपने ताऊ और पापा से पूछिए।
एक महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है यह
इस फिल्म को एक महात्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म देश-विदेश के कई फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हो चुकी है। अब इसे अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज करने की बात चल रही है। समीक्षकों ने इस फिल्म पर मिली चुली प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश जायसवाल इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। अखिलेश अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का भी हिस्सा रहे हैं।
नायिका होंगी तारा
इस फिल्म की नायिका एक नई एक्ट्रेस है। अभिनेता सिंकदर खेर की स्टेप बहन तारा अलीशा बेरी इस फिल्म में नायिका की भूमिका निभाएंगी। तारा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इस फिल्म में वह मस्तराम का चरित्र निभाने वाली की प्रेमिका के किरदार में हैं।