फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   First look of Amitabh Bachchan Badla is out

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद अब 'बदला' लेंगे अमिताभ बच्चन, जारी हुआ फर्स्ट लुक

Tue, 15 Jan 2019 04:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 15 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
First look of Amitabh Bachchan Badla is out
अमिताभ बच्चन,बदला - फोटो : सोशल मीडिया
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब 'बदला' लेने की तैयारी में हैं। अमिताभ की आने वाली फिल्म 'बदला' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुजॉय घोष ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा 8 मार्च। इस फोटो में एक शख्स काला कोट पहने हुए हैं। उसके हाथ में एक ब्रीफकेस भी है और वह एक पुल से गुजर रहा है।
विज्ञापन
'पिंक' फिल्म में अमिताभ के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। अमिताभ और तापसी लीड रोल में हैं। खबरे हैं कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म के जरिए शाहरुख और अमिताभ एक साथ फिर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, अजूर एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। 


सुजॉय और अमिताभ पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। अमिताभ ने उनकी फिल्म अलादीन में काम किया। बच्चन ने रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'तीन' में काम किया था, सुजॉय उसके भी प्रोड्यूसर थे। बता दें कि सुजॉय घोष की ये फिल्म 2016 में आई स्पैनिश फिल्म Contratiempo की ऑफिशियल रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed